सतलोक आश्रम का पर्यावरण संरक्षण अभियान शिखर पर पहुंचा

विभिन्न क्षेत्रों में 4000 से अधिक पेड़ लगाए

जालंधर/पंजाब(राष्ट्र की परम्परा)
शुक्रवार को बंदी छोड़ भक्ति मुक्ति ट्रस्ट धुरी ( जिला संगरुर ) के नेतृत्व में सतलोक आश्रम ने पंजाब के 23 जिलों में पौधारोपण का महाअभियान शुरू किया, जिसके तहत गत दिवस जिला जलंधर में विभिन्न क्षेत्रों में 4000 से अधिक पेड़ सतलोक आश्रम के सेवादारों के द्वारा लगाए गए ।इस अभियान के तहत संत रामपाल महाराज के अनुयायियों द्वारा प्रदेश भर में 35,000 से अधिक पेड़ लगाए जा रहे हैं। जिला जलंधर में जलंधर शहर, गुरांया , फिलौर, नूरमहल , नकोदर आदि क्षेत्रों में इस अभियान के लिए लोगों में उत्साह देखने को मिला ।
इस अभियान का मुख्य लक्ष्य पंजाब को हरा-भरा बनाना, पर्यावरण को बचाना और वृक्ष विविधता का संतुलन बनाए रखना और लोगों को जागरूक करना है। जिसके तहत विभिन्न जिलों में स्थानीय परिस्थितियों के अनुकूल पौधे लगाये जा रहे हैं।
सतलोक आश्रम के सेवादार नरेश कौशिक राज्य संयोजक और दिनेश दास ने बताया कि लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने और पौधे लगाने के महत्व के बारे में जानकारी देने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘हमारा लक्ष्य है कि हर व्यक्ति हर साल कम से कम एक पेड़ लगाए और उसकी देखभाल करे, ताकि हमारा पर्यावरण हरा-भरा हो सके और हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ वातावरण बन सके।’
इस अभियान के तहत ट्रस्ट विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और सामुदायिक केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित कर रहा है, जहां छात्रों और नागरिकों को वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी जा रही है। संत रामपाल महाराज ने इस पूरे अभियान के लिए एक विशेष वर्चुअल संदेश भेजा और कहा कि यह सेवा समर्पित भाव से करनी है आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण की रक्षा करना हमारी सेवा और नैतिक कर्तव्य है।
इस अभियान के लिए स्थानीय प्रशासन का विशेष सहयोग मिल रहा है और पर्यावरण से जुड़े संगठनों ने भी अभियान का स्वागत किया है और अपना समर्थन दिया है। इस वृक्षारोपण अभियान ने समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया है कि संयुक्त प्रयासों से बड़े बदलाव लाये जा सकते हैं और पर्यावरण को संरक्षित किया जा सकता है।

rkpnews@desk

Recent Posts

बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह का होगा धरना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…

8 hours ago

पत्रकारों के हितों के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक : डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…

9 hours ago

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

12 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

13 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

1 day ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

1 day ago