सशस्त्र सीमा बल ने पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में शहीदों श्रद्धासुमन श्रद्दांजलि अर्पित किया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) 59वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नानपारा के प्रागण में पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में शहीदों की शहादत को याद कर के उनको स्मरण किया गया साथ ही आरक्षी सा. घनश्याम गुर्जर 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नानपारा जो दिनांक 14.10. 2016 को जम्मू कश्मीर ड्यूटी के दौरान आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हो गए. उनकी शहादत को याद कर पुष्पचक्र श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दिया | जिसमे वाहिनी के अधिकारी कार्मिको ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया !इस अवसर पर स्वर्णजीत शर्मा कमांडेंट 59वी वाहिनी ने बताया कि भारत में हर साल 21 अक्टूबर को राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। यह दिन उन पुलिसकर्मियों की शहादत को याद करने और उनके सम्मान में मनाया जाता है, जिन्होंने ने अपना जीवन अपने कर्तव्यो का पालन करने में लगा दिया !पुलिस स्मृति दिवस 21 अक्टूबर 1959 को लहाख के हॉट स्प्रिंग में भरी हथियारों से लैस चीनी सैनिको द्वारा बीस भारतीय सैनिकों पर हमला किया गया था, जिसमे 10 भारतीय पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे और 07 को बंदी बना लिया गया था | उस दिन के बाद से हर साल 21 अक्टूबर को राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है और शहीदों की शहादत को याद कर के उनको शत शत नमन एवं श्रद्धांजलि दिया जाता है। कार्यक्रम के दौरान शक्ति सिंह ठाकुर द्वितीय कमान अधिकारी शेखर बजाज उप-कमांडेंट वैभव उप-कमांडेंट डा. विकास कुमार उप-कमांडेंट पशु चिकित्सा निरीक्षक सा.बालकिशन जयसवाल एवं वाहिनी के समस्त अधीनस्थ अधिकारी एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

4 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

4 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

4 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

4 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

4 hours ago

हाईटेंशन तारों के नीचे दुर्गा पंडाल, सुरक्षा इंतजाम नदारद

नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…

4 hours ago