बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कामरेड हरीबन्द प्रसाद व कामरेड अरविंद कुशवाहा के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने 6 सूत्रीय मांगों पर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी गजेंद्र सिंह को सौपा। आपको बताते चले लवरछी बाईपास स्थित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कैम्प कार्यालय से शुक्रवार को कामरेड हरिबन्द प्रसाद, व कामरेड अरविंद कुशवाहा के नेतृत्व में अनेको कार्यकर्ताओं ने हाथ मे झंडा लिए अपनी मांगों पर नारा लगाते हुए बरहज तहसील में पहुँचे जहाँ पर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौपा।
जिसमें ओला वृष्टि, बाढ़, वर्षा, से प्रभावित किसानों को प्रति एकड़ ₹30000 का भुगतान किए जाने की बात कही
बरहज तहसील में प्रभावित गांवो में कैंप लगाकर दवा का छिड़काव तत्काल कराए जाएं, तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में डेंगू मलेरिया से प्रभावित व्यक्तियों को निशुल्क इलाज दिया जाय और बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए पुल व पुलिया,तथा लोक निर्माण विभाग की सड़के जो टूट चुकी हैं उनका शीघ्रता से मरम्मत कराया जाय साथ ही विधुत व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जर्जर तारों को बदला जाय।
प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं पर बढ़ रहे अत्याचार पर लगाम लगाया जाए,व किसानों को खाद, बीज मुफ्त उपलब्ध कराया जाए,और मनरेगा मजदूरों को प्रतिवर्ष 200 दिन का काम व दैनिक मजदूरी ₹600 प्रतिदिन किया जाए।
यदि सरकार हम लोगों की बातो को नहीं मानती हैं तो हम लोग अनशन करने के लिए विवश होंगे।
इस दौरान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कामरेड हरिबन्द प्रसाद, कामरेड अरविंद कुशवाहा, विजय शंकर सिंह, रामायण गुप्ता, कलेक्टर शर्मा, राम बड़ाई, रतन जयसवाल, रामायण यादव, हरिकेश, हरेंद्र मल, सुलोचन चौहान, हरिहरन पासवान, लालबचन निषाद,राजेन्द्र यादव,रामध्यान कुशवाहा, रामकेवल प्रसाद,राजन,सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…
महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…