10 तारीख तक आ सकता है नहर में पानी अधिशासी अभियन्ता
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के बाबागंज , चर्दाजमोग, नवाबगंज छेत्रों में धान व गेहूँ , लाही के अधिकतर खेतो की सिंचाई नहरों के माध्यम से होती है। क्यों की नलकूप की ब्वस्था न होने से खेती के लिए सरयू नहर खंड की सरजू पम्प नहर व माइनर में समय पर पानी न आने से खेती किसानी पिछड़ रही है।मुख्य रजवाहा नहर 8 मीटर वाली जो की पटना से चर्दा , बरवलिया चौराहे से होकर नवाबगंज जाने वाली जिसे रजवाहा व माइनर के नाम से भी कहते हैं जो की लगभग पिछले दो माह से नहर
व माइनर में पानी नहींं आया है l जिस की वजह से किसानों को जुताई ,बुवाई , सिचाई में परेशानी हो रही है
नहर व माइनर के आसपास गाँव परमपुर, शंकरपुर,सहाबा, जगन्नाथपुर, लखैहिया, महराज नगर, निरहूगाँव, कालिया पुरवा, पुरैना, पुरैनी, प्रसन्न गाँव, निबिया, गुलरिया, चौगोईं , सबूना, भूधर गाँव, उमरिया, से नवाबगंज जैसे सैकड़ों गाँवों के किसान लोग खेती के लिए नहर के पानी से ही जदा तर फसलों की सिचाई करते हैं जिसपर नहर व माइनर का हर साफ सफाई होती है,लेकिन नहर का पानी किसान के खेत तक बड़ी मुश्किल से पहुँचता है । जिस पर केशव मिश्र, कैलाशनाथ वर्मा, बद्री सिंह, विरेंद्र कुमार शर्मा, आदि किसानों ने बताया की नहरों में अब तक पानी न आने से जो गेहूं की फसल की बुवाई नहीं कर पाए हैं l जब की 15 नवंबर से गेहूं की फसल बुवाई शुरू हो जाता है। यदि नहर में पानी का प्रवाह न हुआ तो गेहूं की बुआई में देरी होगी व जिन किसानो ने बुवाई कर लिया है वो सिचाई के लिए पानी का इन्तजार कर रहे हैं l इस क्रम में किसानों के सम्सया पर सरजू पम्प नहर विभाग के अधिशाषी अभियन्ता अनिल गुप्ता से बात किया गया तो बतया की फिर हाल अभी गेहूं फसल की सिचाई नहीं सुरुआत हुआ है ,फिर भी माइनर की सफाई चल रही थी लेकिन अब सफाई का काम लगभग पूरी हो चुका है l अधिकारीयों द्वारा किए गए कार्यों का निरीक्षण हो जाए इसके बाद 10 तारीख से हम कोसीस करेंगे की पानी किसानों को मिल जाए l
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में नकली सोने के बिस्कुट के नाम पर…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कायस्थ…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पालिका परिषद बलिया की सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सीओ सिकंदरपुर कार्यालय में तैनात कांस्टेबल सुनील शाह की पहल पर…
ग्वालियर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) ने मनोज वर्मा को ग्वालियर जिला इकाई…