सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोया-डॉ सुषमा पटेल

राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में लोगों ने एक साथ मनाने का लिया संकल्प-

मुंगरा बादशाहपुर (राष्ट्र की परम्परा)। सरदार बल्लभ भाई पटेल सभी रियासतों का विलय कर देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया। यही वजह है कि आज भी पटेल जनता के दिलों पर राज कर रहे हैं। उक्त बातें मुंगरा बादशाहपुर के गांव चकमलाथा मादरडीह में स्थित सुधाकर श्री पुददन राम पटेल मेमोरियल सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित भारत रत्न लौंह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती समारोह में पूर्व विधायक डॉ सुषमा पटेल ने मुख्य अतिथि बतौर लोगों बीच कहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर विधायक पंकज पटेल व पूर्व विधायक डॉ सुषमा पटेल ने पुष्प अर्पित कर किया। पूर्व विधायक सुषमा पटेल ने आगे कहा कि सामाजिक एकता और समरसता से ही देश तरक्की करता है, जिस देश का समाज एक होगा, वहां पर कोई दुश्मन जीत नहीं सकता है। हमारे देश के जाति, धर्म में बंटा होने के कारण पहले मुगलों व फिर अंग्रेजों ने राज किया। सभी को एक समान समझना ही सामाजिक समरसता है। विशिष्ट अतिथि विधायक पंकज पटेल ने कहा सामाजिक एकता व एकजुटता से ही समाज का विकास संभव है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज एकजुटता के साथ अपना बल ताकत नहीं दिखाएगा तब तक समाज की इसी तरह अनदेखी होती रहेगी। उन्होंने कहा कि समाज में शिक्षा व धन की कमी नहीं है कमी है तो लोगों में सिर्फ एकजुटता के साथ समाज में कंधे से कंधा मिलाकर अपने हक की मांग करने की। वक्ताओं में शैलेंद्र साहू, लक्ष्मी शंकर यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य लालचंद यादव व छोटेलाल पटेल, दूधनाथ पटेल, शरद पटेल, राजमणि पटेल व शेषनरायण पटेल आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। विधायक पंकज पटेल व पूर्व विधायक डां सुषमा पटेल ने राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में लोगों को एक साथ मनाने के लिए संकल्प दिलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बद्री प्रसाद पटेल तथा संचालन शालिगराम पटेल ने किया। इस अवसर पर राम आसरे, वीरेंद्र पटेल नीलू, राजमणि पटेल, उमाशंकर चौरसिया, पीपी गुप्ता, वीरेंद्र बिंद, अमृत लाल पटेल, प्रधान लाला यादव, रामसनेही यादव, अमृत लाल पटेल, प्रधानाध्यापक हरि प्रसाद सरोज,, हरीश चंद पटेल, लालजी पाल, अभय राज पटेल, रामबली यादव मोतीलाल, व अरुण कुमार पटेल आदि लोग मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

बिहार से कानपुर जा रहे सरिया ट्रक में बड़ा गबन, देवरिया में खुलासा

🚨 बिहार से कानपुर जा रहा सरिया बीच रास्ते बेचने वाला ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, 25…

11 minutes ago

वोटर लिस्ट से नाम हटाने का आरोप: सपा ने बीजेपी पर साधा निशाना, मेंहदावल में सियासी घमासान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संत कबीर नगर जिले की मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में…

47 minutes ago

माँ शीतला धाम के पुनर्निर्माण से पूर्वांचल को मिलेगा नया धार्मिक गौरव

मऊ (राष्ट्र की परंपरा)।पूर्वांचल की धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को नई ऊँचाई देने जा…

1 hour ago

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, प्रशांत किशोर की याचिका खारिज

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट…

1 hour ago

🌏 सुबह-सुबह लखनऊ में भूकंप, गोंडा रहा केंद्र 3.7 तीव्रता के झटकों से डोली धरती

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भूकंप के हल्के झटके शुक्रवार…

2 hours ago

रफाल, तेजस और प्रचंड की गर्जना से जैसलमेर का आसमान दहकेगा

वायु शक्ति 2026: सिर्फ अभ्यास नहीं, भारत की वायु शक्ति का निर्णायक संदेश जैसलमेर (राष्ट्र…

2 hours ago