संतोष कुमार शर्मा बने महराजगंज के नये डीएम - राष्ट्र की परम्परा
August 19, 2025

राष्ट्र की परम्परा

हिन्दी दैनिक-मुद्द्दे जनहित के

संतोष कुमार शर्मा बने महराजगंज के नये डीएम

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मंगलवार देर रात प्रशासनिक फेरबदल किया गया। जिसमें महराजगंज के जिलाधिकारी अनुनय झा का तबादला हरदोई किया गया है। उनकी जगह संतोष कुमार शर्मा को महराजगंज का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।
प्राप्त समाचार के अनुसार संतोष कुमार शर्मा इससे पहले अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के सीईओ थे। साथ ही वे अयोध्या के नगर आयुक्त के पद पर भी कार्यरत थे। सोनभद्र जिले के मूल निवासी संतोष कुमार शर्मा 2021 के आईएएस है।