संत कबीर नगर: डीसीएम-कार की टक्कर में दो की मौत, दो की हालत गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के Khalilabad कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर सोमवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। रसूलाबाद (मगहर) स्थित पेट्रोल पंप के पास डीसीएम और कार की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

डिवाइडर पार कर कार से टकराई डीसीएम

मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी लोग लखनऊ में आयोजित पत्रकार सम्मान एवं होली मिलन समारोह में शामिल होने के बाद वापस Kushinagar लौट रहे थे। इसी दौरान गोरखपुर से लखनऊ की ओर जा रही डीसीएम अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर गई और सामने से आ रही वैगनआर कार से जोरदार टक्कर हो गई।

ये भी पढ़े – ओडिशा के कटक में अस्पताल के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत; कई झुलसे

कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, चालक सीट में फंसा

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक सीट पर ही फंस गया। पास के पेट्रोल पंप कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की मदद से कार का दरवाजा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया। इसके बाद एंबुलेंस की सहायता से सभी को जिला चिकित्सालय भेजा गया।

अस्पताल में दो लोगों को मृत घोषित किया

जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने धनंजय पाण्डेय (35) निवासी सरगरिया उर्फ रामनगर, थाना नेबुआ नौरंगिया, जनपद कुशीनगर और शंभू मिश्रा (45) निवासी लखुआ खुर्द, थाना खड्डा, जनपद कुशीनगर को मृत घोषित कर दिया।
वहीं रमन कुमार (42) निवासी इंदिरा नगर, पडरौना और सुदेश मिश्र (42) निवासी चिलोना, थाना नेबुआ नौरंगिया की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों का इलाज जारी है।

समारोह से लौट रहे थे पत्रकार

पुलिस के अनुसार कार में सवार चारों लोग पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश स्तरीय होली मिलन और पत्रकार सम्मान समारोह में शामिल होकर कुशीनगर लौट रहे थे। हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े – भक्ति और आस्था की गूंज के बीच पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य शुभारंभ

Karan Pandey

Recent Posts

देवरिया: खंड शिक्षा अधिकारी ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। वार्षिक परीक्षाओं के दौरान सदर के खंड शिक्षा अधिकारी Dev Muni…

1 hour ago

कविन लिखि गाथा सुनावतो

— डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ आदित्य मति खोजि-खोजि,गूगल-ऊगल में सर्च करत,झूठ और साँच का…

2 hours ago

भक्ति और आस्था की गूंज के बीच पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य शुभारंभ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के ग्राम पंचायत बचगंपुर, टोला हीरापुर में रविवार को श्रद्धा,…

2 hours ago

ओडिशा के कटक में अस्पताल के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत; कई झुलसे

कटक/ओडिशा (राष्ट्र की परम्परा)। ओडिशा के कटक स्थित SCB Medical College and Hospital में सोमवार…

9 hours ago

गैस संकट पर राहत: LPG बुकिंग घटकर 77 लाख, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति स्थिर; सरकार ने कहा – ईंधन की कोई कमी नहीं

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। । देश में LPG सिलिंडर को लेकर पिछले कुछ दिनों…

10 hours ago

2026 विधानसभा चुनाव का ऐलान: 9 अप्रैल से शुरू होगी वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग ने रविवार (15 मार्च) को पांच राज्यों और…

10 hours ago