माँ की याद में आंखे भर आई
मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
ईशान्य मुंबई महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवार संजय दीना पाटिल के प्रचार के लिए गत दिनों कांजुरमार्ग इलाके में एक रैली का आयोजन किया गया। इसी दौरान एक आजी ने संजय के चेहरे को छुआ और उनके सिर पर हाथ फेरा, उस दौरान संजय भाऊ काफी इमोशनल हो गए उन्हें उनकी मां की याद आ गई और पदयात्रा में कुछ देर के लिए सन्नाटा छा गया।
बता दें कि चुनाव में अब कुछ ही दिन बाकी हैं, ऐसे में अब सभी उम्मीदवार पदयात्रा और रैलियों पर जोर दे रहे हैं। बीजेपी एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए मराठी बनाम गुजराती कार्ड खेल रही है, लेकिन संजय दीना पाटिल ने जातिवाद के बिना अपने अभियान पर ध्यान केंद्रित किया है। कांजूर मार्ग में उनकी पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा प्रताप नगर, शिंदे मैदान से प्रारंभ हुई, कांजुरमार्ग में संजय पाटिल का जोरदार स्वागत किया गया। उस समय आजी ने संजय को अपने को पास ले जाकर उसका चेहरा अपने हाथों में लिया और उसके सिर पर हाथ फेरा। संजय को आजी ने विजय का आशीर्वाद दिया।
इस पदयात्रा में विक्रोली से शिवसेना विधायक सुनील राऊत, भांडुप विधायक रमेश कोरगांवकर, विभाग संगठीका राज राजेश्वरी समेत सभी पार्टियों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…
IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…
“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…