विधानपरिषद की चार सीटों पर चुनाव 10 जून को

22 मई तक भरे जा सकेंगे नामांकन पत्र

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
एक तरफ लोकसभा चुनाव शुरू है वहीं दूसरी ओर भारत निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र विधान परिषद की दो शिक्षक और दो स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव की घोषणा की है। मुंबई स्नातक, कोकण स्नातक तथा नाशिक शिक्षक और मुंबई शिक्षक सीटों के लिए 10 जून को मतदान होगा। बता दें कि मुंबई स्नातक सीट से विलास विनायक पोतनीस, कोकण स्नातक सीट से निरंजन वसंत डावखरे, नाशिक शिक्षक सीट से किशोर भिकाजी दराडे और मुंबई शिक्षक सीट से कपिल हरिश्चंद्र पाटिल 7 जुलाई 2024 को महाराष्ट्र विधान परिषद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं, ऐसे में भारत निर्वाचन आयोग ने 2 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और 2 स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की है। इस तरह चुनाव कार्यक्रम चुनाव के लिए बुधवार 15 मई 2024 को अधिसूचना जारी की गई। बुधवार 22 मई तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 24 मई को की जाएगी, तथा 27 मई को नाम वापस लिए जा सकेंगे। सोमवार 10 जून को सुबह 8 बजे से दोपहर 4 बजे तक चार सीटों के लिए मतदान होगा। गुरुवार 13 जून को मतगणना होगी। यह संपूर्ण प्रक्रिया
18 जून तक पूरी हो जाएगी। विधान परिषद में 7 शिक्षक, 7 स्नातक सीट
महाराष्ट्र विधान परिषद में कुल 78 जगह है। इनमें से 30 सीट विधानसभा सदस्यों के वोट के जरिए भरी जाती है। स्थानीय प्राधिकारी संस्था की तरफ से 22, स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों से 7 तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से 7 सदस्य चुने जाते हैं। 12 सदस्यों को राज्यपाल की तरफ से नामांकित किया जाता है। महाराष्ट्र में 7 स्नातक निर्वाचन क्षेत्र हैं। स्नातक करने के तीन साल बाद ही मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया जा सकता है। मतदाता के लिए स्नातक तथा उम्मीदवार के लिए भी स्नातक होना जरूरी है।

rkpnews@desk

Recent Posts

जॉय बरुआ ने अंतरिक्ष तक पहुंचाया असम का संगीत, रानी मुखर्जी से नानी तक इन खबरों ने बटोरी सुर्खियां

अंतरिक्ष से सिनेमा तक छाया भारतीय हुनर, जॉय बरुआ की वैश्विक उड़ान से लेकर बॉलीवुड…

4 hours ago

पूजा में कौन-सी बाती जलाएं? रुई और कलावे की बाती को लेकर जानें सनातन परंपरा

रुई या कलावे की बाती—कब और किस पूजा में जलाएं? जानिए धार्मिक मान्यताएंलेखक : पंडित…

4 hours ago

स्मार्टफोन से ऊबे युवा! लौट आया पुराना जमाना, वायर्ड ईयरफोन और MP3 प्लेयर की बढ़ी दीवानगी

डिजिटल दुनिया से दूरी की नई कहानी: स्मार्टफोन के दौर में पुराने गैजेट्स की वापसी,…

5 hours ago

हजार साल पुराना बृहदेश्वर मंदिर और कल्कि मंदिर का रहस्य, आस्था से वास्तुकला तक अनोखी कहानी

रहस्यमयी मंदिरों की अद्भुत गाथा: बृहदेश्वर के वास्तु-विस्मय से कल्कि मंदिर की दिव्य मान्यता तक…

5 hours ago

मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, चार राशियों को करियर-धन में मिल सकते हैं शुभ संकेत

मंगलग्रह AI निर्मित (राष्ट्र की परम्परा)। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के साथ उनके…

9 hours ago

सपा-कांग्रेस में सीटों का पेच! 403 सीटों पर तैयारी ने बढ़ाई सियासी हलचल

60-70 बनाम 105 सीटों की चर्चा के बीच बड़ा सवाल, क्या यूपी में अलग राह…

9 hours ago