संघ ने वर्ष प्रतिपदा हर्षोल्लास के साथ मनाया

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 6 उत्सवों में शामिल वर्ष प्रतिपदा उत्सव पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया और संघ के आद्य सरसंघचालक को याद किया गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख रूप से अपने छह उत्सव यथा विजयादशमी, मकरसंक्रांति, वर्ष प्रतिपदा, हिन्दू साम्राज्यदिनोत्सव, गुरु पूर्णिमा और रक्षा बंधन को मनाता है। उन्हीं में से एक वर्ष प्रतिपदा उत्सव मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया। साथ ही संघ संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार का जन्मदिन भी है। इसलिए संघ के स्वयंसेवको ने आद्य सरसंघचालक प्रणाम भी किया।
ज्ञात हो कि भारतीय नव वर्ष की शुरुआत चैत्र माह से होती है। हर वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर भारतीय नववर्ष मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन सृष्टि की रचना भी हुई थी। इसी दिन भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक भी हुआ था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को मनाता आया है।
जिले में संघ के स्वयंसेवको ने पूर्ण गणवेश में पूरे हर्षोल्लास के साथ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिंदू नव वर्ष को मनाया व एक दूसरे को हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की जिसमें अपने जिले के जिला प्रचार राजीव नयन के नेतृत्व में 9 खंड व 2 नगरो में हिंदू नव वर्ष उत्सव धूमधाम से मनाया गया।
इस शुभ अवसर पर समय माता नगर के हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज के प्रांगण में प्रांत कार्यवाह वीरेंद्र भाई का पाथेय स्वयंसेवको को प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा की यह तिथि चैत्र मास का प्रथम दिवस होता है और हिंदू धर्म में धार्मिक क्रियाकलापों और पर्वों की शुरुआत के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को नवरात्रि के पहले दिन के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन भगवान ब्रह्मा की पूजा की जाती है और लोग इस दिन व्रत रखते हैं और ध्यान आदि करते हैं। यह दिन सफलता, समृद्धि और खुशियों की प्रारंभिक शुभकामनाओं के साथ आता है।
इस अवसर पर जिला संघ चालक राम गोपाल, नगर संघ चालक राजकुमार, नगर कार्यवाह धर्मेंद्र, नगर सह कार्यवाह रणधीर, नगर प्रचारक प्रवीण, जिला प्रचार प्रमुख दिग्विजय, सह जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख अनिल के साथ साथ सूरज, विवेक, नरेंद्र, मुक्तिनाथ, सह नगर प्रचार प्रमुख ऋषिकेश और जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ समाज के गणमान्य जन उपस्थित रहे|

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

Gas Pipeline Rules 2026: LPG संकट के बीच बड़ा फैसला, अब पाइप गैस कनेक्शन लेना होगा आसान

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। LPG संकट के बीच केंद्र सरकार ने गैस पाइपलाइन और…

5 hours ago

पंडित गणेशशंकर विद्यार्थी: निर्भीक पत्रकारिता और मानवता के प्रहरी

नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…

6 hours ago

Sonia Gandhi Health: अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती—राहुल और प्रियंका पहुंचे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…

6 hours ago

धर्म परिवर्तन और एससी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: संवैधानिक संतुलन या सामाजिक विवाद?

सुप्रीम कोर्ट का फैसला केवल एक कानूनी व्याख्या नहीं, बल्कि भारतीय संविधान की मूल भावना,ऐतिहासिक…

7 hours ago

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

15 hours ago