सनातन संस्कृति पिंड–प्रकृति का आधार, 21वीं सदी में भारत बनेगा विश्वगुरु

महाराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सदर खंड के रमपुरवा स्थित शिवशंकर सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में सनातन संस्कृति, राष्ट्र चेतना और सामाजिक एकता का सशक्त संदेश दिया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी, अयोध्या के महंत महामंडलेश्वर डॉ. महेश योगी ने कहा कि सनातन संस्कृति पिंड और प्रकृति का आधार है। यह सम्पूर्ण जीवन का संबल, सभी धर्मों का केंद्र तथा गरिमामय और अनुशासित जीवन की रक्षक है।

डॉ. योगी ने कहा कि सनातन संस्कृति केवल आस्था नहीं, बल्कि जीवन-पद्धति है, जिसे जन-जन तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने राष्ट्र के विखंडन की साजिशों से सावधान रहने का आह्वान करते हुए कहा कि राष्ट्रविरोधी गतिविधियों और घुसपैठ के विरुद्ध समाज को एकजुट होकर करारा जवाब देना होगा। 1200 वर्षों की गुलामी के बाद मिली स्वतंत्रता को संजोए रखने और कुटुंब से समाज तक राष्ट्र चेतना अपनाने पर उन्होंने विशेष बल दिया।

मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, गोरक्ष प्रांत के बौद्धिक शिक्षण प्रमुख एवं शिवपति पीजी कॉलेज शोहरतगढ़ के प्राचार्य प्रो. अरविंद सिंह ने कहा कि 21वीं सदी का भारत विश्वगुरु बनेगा। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में मातृशक्ति की निर्णायक भूमिका रेखांकित करते हुए समाज के संगठित प्रयासों की आवश्यकता बताई। उनके अनुसार सनातन संस्कृति के मूल्यों पर आधारित हिंदू और हिंदुत्व देश व राष्ट्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और संघ इस दायित्व को निरंतर निभाता रहेगा।

वक्ताओं ने संतवाणी और धर्म-संस्कृति की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत संतों और धर्म की भूमि है। जब-जब अधर्म बढ़ा है, तब-तब धर्म का उत्थान हुआ है। सनातन संस्कृति को भारत की आत्मा बताते हुए इसके संरक्षण और प्रचार-प्रसार पर बल दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ गणेश वंदना तथा महाभारत के दृश्य गीत से मनोज गुप्ता और सत्यप्रकाश द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता एवं अतिथियों का स्वागत पुष्प वर्षा, शंखनाद और तिलक के साथ हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता पीजी कॉलेज के प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ट ने की। उन्होंने सकल हिन्दू समाज की एकता पर जोर देते हुए हर परिस्थिति में एकजुट रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड कार्यवाह सुनील मिश्र ने किया।

इस अवसर पर विमल पांडेय, कृष्ण गोपाल जायसवाल, डॉ. शान्ति शरण मिश्र, दलजीत सिंह, बलदाऊ सिंह, रामप्रीत गुप्ता, नरेंद्र कुमार खरवार, विजय सिंह चौधरी, जयराम तिवारी, ओमप्रकाश पांडेय, शैलेश मिश्रा, पशुपतिनाथ तिवारी, मयंक मणि त्रिपाठी, अनिल राय, साधु शरण शर्मा, अटल खरबार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विराट हिन्दू सम्मेलन ने सनातन संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकजुटता का संदेश देते हुए क्षेत्र में नई चेतना का संचार किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

2 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

3 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

3 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

4 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

5 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

5 hours ago