जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

जन शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में खलीलाबाद तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना तथा मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
डीएम ने समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर बुलाकर कई शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया तथा भूमि विवाद से संबंधित मामलों में स्थलीय निरीक्षण कर निष्पक्ष समाधान के निर्देश दिए।
खलीलाबाद तहसील में कुल 39 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 09 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया। 04 प्रकरणों में स्थलीय निरीक्षण हेतु टीम भेजी गई तथा शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को हस्तांतरित कर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
कानून एवं व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने की। उन्होंने थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि हर शिकायत पर मौके पर जाकर त्वरित कार्यवाही करें ताकि पीड़ित पक्ष को शीघ्र न्याय मिल सके।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अरुण कुमार, तहसीलदार आनंद कुमार ओझा, राजस्वकर्मी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में मेहदावल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जय प्रकाश ने की। कुल 32 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 06 का मौके पर निस्तारण किया गया। 04 प्रकरणों में स्थलीय जांच के लिए टीम भेजी गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दोनों पक्षों की बात गंभीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।
तहसील धनघटा में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह ने की। कुल 38 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 07 का मौके पर निस्तारण कराया गया। उन्होंने भूमि विवाद, अतिक्रमण, खतौनी त्रुटि आदि मामलों को गंभीरता से लेते हुए स्थलीय जांच कर निस्तारण के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी धनघटा डॉ. सुनील कुमार, तहसीलदार राम जी, नायब तहसीलदार हरेराम यादव सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

2023 बैच के आईपीएस अरुण कुमार एस ने सीओ कैंट का पदभार संभाला

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…

3 hours ago

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सुनीं 40 महिलाओं की फरियाद

घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…

3 hours ago

महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता: जनक नंदिनी

महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…

3 hours ago

यूपीएसआई परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…

4 hours ago

जनगणना–2027 की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण शुरू

कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…

4 hours ago

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

1 day ago