26 खाद्य पदार्थों के जांच हेतु लिए नमूने

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।  आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा जिलाधिकारी द्वारा दिए गए आदेशों के अनुपालन में फूड सेफ्टी ऑन व्हील (एफएसडब्ल्यू) के द्वारा जनपद में सोनू घाट एवं गड़ेर बाजार में कुल 26 खाद्य पदार्थों का परीक्षण किया गया। परीक्षण में तीन खाद्य पदार्थ मानक के अनुरूप नहीं पाए गए। कुल 23 खाद्य पदार्थ मानक के अनुरूप पाए गए।
सोनू घाट में खाद्य पदार्थों में मिठाइयां, बर्फी, पेड़ा खाद्य तेल एवं मसाले की जांच की गई जिसमें छेना मिठाई तथा मसाले में गोल मिर्च मानक के अनुरूप नहीं पाए गए। इसी प्रकार गड़ेर चौराहे पर भी लगभग 14 खाद्य पदार्थों की जांच हुई और उसमें गोल मिर्च मानक के अनुरूप नहीं पाए गए।
टीम द्वितीय द्वारा बेबी फूड और न्यूट्रास्यूटिकल जैसे खाद्य पदार्थ की जांच के अभियान में मेन रोड सलेमपुर में जूनियर हॉरलिक्स का नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी मानवेंद्र द्वारा एकत्रित किया गया तथा वूमेन हॉर्लिक्स का नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम वर्मा द्वारा एकत्रित किया गया। सलेमपुर तहसील से ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप श्रीवास्तव द्वारा नेस्ले ब्रांड सेरेलैक व्हीट एप्पल (बेबी फूड) का नमूना एकत्रित किया गया।
उपरोक्त दोनों टीमों में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीराम यादव तथा दूसरी टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम वर्मा तथा मानवेंद्र सम्मिलित थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

महराजगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…

56 minutes ago

महराजगंज में अवकाश दिवस पर भी चला फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान, घर-घर पहुंचकर किया गया पंजीकरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…

1 hour ago

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…

1 hour ago

IPL 2026: RCB की दमदार जीत, MI को 18 रनों से हराया

IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…

1 hour ago

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

12 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

15 hours ago