आठ दुकानों ने लिये दस संदिग्ध नमूने

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)सहायक आयुक्त औषधि द्वितीय डॉ वेद प्रकाश मिश्र के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय के नेतृत्व में छापेमार दल ने आठ मिष्ठान की दुकानों पर छापेमारी करके दस नमूने लिए। जिसे जांच के लिये भेजा गया। खाद विभाग की यह कार्यवाही दीपावली त्यौहार पर खाद्य पदार्थो में मिलावट को रोकने के लिए की जा रही है।
छापेमारी दल बुधवार को बांसडीह में तीन और सहतवार में पांच मिष्ठान के दुकानदारों से दस संदिग्ध नमूने लिए। जिसमें खोआ, गुलाब जामुन, पनीर के नमूने शामिल है। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ मिश्र ने बताया कि दीपावली त्योहार पर मिलावटखोर सक्रिय ना हो सके इसके लिए कार्रवाई की जा रही है और यह आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने जनसामान्य से कहा कि कोई भी खाद्य सामग्री खरीदने से पहले उसकी गुणवत्ता की परख अवश्य ले। छापेमार दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार, ओम प्रकाश, संतोष कुमार, प्रेम कुमार यादव व सहायक दयाशंकर शामिल थे।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया: शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर देवरहवा बाबा आश्रम में विशाल भंडारा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कीर्ति चक्र विजेता शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर…

34 minutes ago

करोड़ों की कथित ठगी मामले में दोषी की अपील नामंजूर, जेल और जुर्माना दोनों बरकरार

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के चर्चित चेक बाउंस और कथित धोखाधड़ी मामले में जिला…

13 hours ago

एलएलएम में दाखिले का सुनहरा मौका, बीबीएयू ने जारी की प्रवेश अधिसूचना, 22 जुलाई तक भेजें दस्तावेज़

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के सेंटर ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट लीगल…

13 hours ago

पांच दिन बाद भी कपरवार सेतु बंद राहगीरों की मुश्किलें बरकरार

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l राप्ती नदी पर स्थित कपरवार सेतु को सुरक्षा कारणों से बंद किए…

13 hours ago

पहले ही प्रयास में नीट में चमकी अनुष्का, 531 अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

निचलौल क्षेत्र की बेटी ने रचा सफलता का नया अध्याय, परिवार और गुरुजनों को दिया…

13 hours ago

ग्राम प्रधान संगठन ने ज्ञापन भेज कर कार्य पूरा करने का किया अपील

जल, सफाई, भुगतान और विकास कार्यों को लेकर प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

13 hours ago