विशुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जाने हेतु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा लिया गया नमूना

उतरौला/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। आम जनमानस को सुरक्षित एवं विशुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जाने हेतु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा उतरौला,गैड़ास बुजुर्ग व रेहरा बाजार में अभियान चलाकर खाद्य सामग्रियों का नमूना लिया गया। गैंडास बुज़ुर्ग के शाहिद हसन के प्रतिष्ठान से क्रीम रोल, अनिल कुमार के प्रतिष्ठान से रस्क रेहरा बाज़ार के राधेश्याम की दुकान से नमकीन, उतरौला में हरिओम बेकर्स से केक, गुरुदयालडीह के साधुराम यादव एवं मयाराम यादव से दूध का नमूना संग्रह कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। खाद्य कारोबारकर्ता को अपेक्षित लाइसेंस प्राप्त कर ही खाद्य व्यवसाय करने, प्रतिष्ठान पर साफ सफाई रखने, लाइसेंस को स्पष्ट दृष्टिगत स्थान पर चस्पा करने,खाद्य पदार्थों के क्रय विक्रय बिल एवं कैशमेमो सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए।
अभियान दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी लालमणि यादव, सत्यवीर सिंह, कमला रावत एवं बृजेश कुमार वर्मा शामिल रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

US-Iran War: कुवैत में पावर प्लांट पर ईरान का हमला, भारतीय कर्मचारी की मौत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…

7 hours ago

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

19 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

19 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

19 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

19 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

19 hours ago