समिति पर किसानों नही मिल रही है यूरिया ,बाजार में महंगे दामों पर खरीदने पर मजबूर

महुआ बाजार ,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)) क्षेत्र में यूरिया डीएपी की भारी कमी से जूझ रहे किसान महंगे दामों में खरीदने को मजबूर, साधन सहकारी समिति पर नहीं है यूरिया डीएपी,
तिलखी नगर सहकारी समिति क्षेत्र के किसानों ने बताया कि गन्ने की बुआई में भी यूरिया नहीं मिल रही थी, और अब सिंचाई के बाद टॉप ड्रेसिंग के लिए यूरिया की उपलब्धता नहीं होने से महंगे दामों में खरीदना पड़ता है। किसान विनोद कुमार, दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि सबसे ज्यादा तकलीफ तब होती हैं जब निजी दुकान दार कहते है यूरिया नहीं है ऐसी स्थिति में किसान क्या करे। अधिकारी कहते है यूरिया की कोई कमी नहीं है फिर भी सहकारी समितियों की बात छोड़िए निजी दुकानों पर यूरिया नहीं है जिनके पास है भी वह या तो देने से आना कानी कर रहे हैं या फिर मनमानी दरों पर बेंच रहे है। नाम न छापने की शर्त पर एक दुकानदार ने बताया कि जिला वितरक यूरिया डंप किए हुए है फिर भी नहीं दे रहे है रैंक नहीं लगने का बहाना करते हैं। बताया कि कही भी यूरिया नहीं मिल रही है। किसान दुर्गा प्रसाद यादव, राधे श्याम यादव, भगवत प्रसाद मिश्रा, वेद व्रत मिश्रा, देवेन्द्र कुमार, शिव सागर ने सासन प्रशासन से यूरिया डीएपी सहकारी समितियों पर उपलब्ध कराने की मांग की है। एडीओ क्वाप्रेटिव नीरज सिंह ने बताया कि बहुत जल्द यूरिया और डीएपी सहकारी समितियों पर उपलब्ध होगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

इंसानियत जिंदा है: तविन फाउंडेशन ने कैंसर पीड़ित की मदद कर पेश की मिसाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय तविन फाउंडेशन (नई दिल्ली) की आनंद…

4 hours ago

योगी सरकार का एक्शन, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…

15 hours ago

“रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण: बदलते भारत की नई तस्वीर”

नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…

16 hours ago

पांच दिन से लापता व्यक्ति की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग जगह मिले

बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…

17 hours ago

फीस मनमानी पर सख्ती: अब 5 साल का हिसाब देना होगा, अभिभावकों को मिलेगी राहत

विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…

17 hours ago

नवमनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास का लिया संकल्प

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…

17 hours ago