Categories: Newsbeat

मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

गरीबों, किसानों और वंचितों के अधिकारों के लिए नेताजी का संघर्ष सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा : स्वामीनाथ भाई

कपरवार/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर शनिवार को कपरवार में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अर्जुन सिंह के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्षों को याद किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक स्वामीनाथ भाई ने की। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपने राजनीतिक जीवन में गरीबों, किसानों, मजदूरों और बेरोजगार युवाओं के हितों को प्राथमिकता दी। उनके कार्यकाल में बेरोजगारों को भत्ता देने जैसी महत्वपूर्ण पहल की गई। उन्होंने सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास किया। उनका संघर्ष, सादगी और जनसेवा हमेशा लोगों को प्रेरित करती रहेगी।सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अर्जुन सिंह ने कहा कि नेताजी ने जीवनभर गरीबों, किसानों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए आवाज उठाई। उन्होंने समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने के साथ सामाजिक न्याय की लड़ाई को नई दिशा दी। उनके विचार और संघर्ष समाजवादी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव के आदर्शों को अपनाना और उनके बताए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नेताजी के योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस दौरान राजकुमार बारी, धर्मचंद जायसवाल, गोपी यादव, शिवनाथ चौहान, छोटे गुप्ता, उपेंद्र सिंह, राजाराम साहनी, शिवम साहनी, सुधीर यादव, प्रेमनाथ यादव, असलम शाह और दुखी साहनी सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

क्या समय पर होंगे यूपी पंचायत चुनाव? ओबीसी रिपोर्ट पर अदालत के सवालों से बढ़ी हलचल

फोटो goo यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट सख्त! ओबीसी आयोग की रिपोर्ट पर उठाए सवाल,…

23 minutes ago

बच्चों पर सपनों का दबाव, लड़कियों से छिनता बचपन; नुक्कड़ नाटक ने उठाए गंभीर सवाल

मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, पारिवारिक अपेक्षाओं और सामाजिक भेदभाव पर किया प्रहार…

30 minutes ago

बलिया में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, नए एसपी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने पुलिस कार्यालय…

35 minutes ago

यूपी में दौड़ेंगी 1,725 AC इलेक्ट्रिक बसें, लखनऊ-कानपुर को सबसे ज्यादा 300-300 बसें; गोरखपुर में बनेगा चार्जिंग स्टेशन

गोरखपुर, (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और पर्यावरण के…

38 minutes ago

दुर्गा पूजा और दशहरा पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम, डीएम-एसपी ने परखी तैयारियां

सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश, आयोजकों से नियमों का पालन…

51 minutes ago

यूपी पुलिस भर्ती में दौड़ बनी मुसीबत! 13 अभ्यर्थी बीमार, तीन के पैर टूटे, एक ICU में

मेरठ में भर्ती के आखिरी दिन बिगड़ी अभ्यर्थियों की हालत, लगातार एंबुलेंस पहुंचने से परिजनों…

3 hours ago