सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश, आयोजकों से नियमों का पालन करने की अपील
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने सलेमपुर थाना क्षेत्र के नदावर घाट स्थित मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का भी जायजा लेकर सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
नदावर घाट स्थित विसर्जन स्थल के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मूर्ति विसर्जन की प्रक्रिया को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि विसर्जन स्थल पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, आवागमन और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए समय रहते सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। किसी भी संभावित दुर्घटना या अप्रिय घटना को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरतने को भी कहा गया।
इसके बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सलेमपुर थाना क्षेत्र में स्थापित विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान पंडालों में सुरक्षा इंतजाम, श्रद्धालुओं की आवाजाही, भीड़ प्रबंधन और आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने पूजा समितियों के आयोजकों को निर्देश दिया कि पंडालों में सुरक्षा के सभी जरूरी प्रबंध सुनिश्चित करें और प्रशासन एवं पुलिस की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें।
उन्होंने कहा कि पूजा पंडालों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए आयोजक व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखें और किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित अधिकारियों को तत्काल सूचना दें।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को त्योहार के दौरान लगातार सतर्क रहने, अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण करने तथा संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही पूजा समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या समस्या की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।
प्रशासन ने आमजन से दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है। साथ ही श्रद्धालुओं और पूजा समितियों से सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन और पुलिस का सहयोग करने का आग्रह किया है।
फोटो goo यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट सख्त! ओबीसी आयोग की रिपोर्ट पर उठाए सवाल,…
मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, पारिवारिक अपेक्षाओं और सामाजिक भेदभाव पर किया प्रहार…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने पुलिस कार्यालय…
गोरखपुर, (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और पर्यावरण के…
गरीबों, किसानों और वंचितों के अधिकारों के लिए नेताजी का संघर्ष सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा :…
मेरठ में भर्ती के आखिरी दिन बिगड़ी अभ्यर्थियों की हालत, लगातार एंबुलेंस पहुंचने से परिजनों…