सलूंबर हादसा: कुएं में नहाने गईं दो सगी बहनों समेत तीन बच्चों की डूबने से मौत, गांव में मचा कोहराम

सलूंबर/राजसमंद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिले के झल्लारा थाना क्षेत्र के धोलाकाकर गांव में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। नहाने के लिए घर से निकली दो सगी बहनें और एक पड़ोसी बालक पानी से भरे कुएं में डूब गए। तीनों के शव देर रात बरामद किए गए।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत घटेढ़ के धोलाकाकर गांव निवासी खुशबू मीणा (10) और माया मीणा (14) पुत्री चोखा मीणा तथा पड़ोसी लोकेश (13) पुत्र रूपलाल रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे घर से नहाने जाने की बात कहकर निकले थे। जब वे देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। कुएं के पास पहुंचने पर तीनों के शव पानी में तैरते मिले।

ये भी पढ़ें – 7 नवम्बर से सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का होगा शुभारंभ

सूचना मिलने पर झल्लारा थानाधिकारी धर्मेंद्र सिंह वाघेला, पटवारी दीपेश पाटीदार और उप सरपंच दामोदरलाल मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शवों को कुएं से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण कुआं ऊपरी सतह तक पानी से भरा हुआ था। संभावना है कि पहले किसी बच्चे का पैर फिसला और बाकी दो उसे बचाने की कोशिश में डूब गए।

पुलिस ने शवों को सलूंबर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। हादसे के बाद गांव में शोक और मातम का माहौल है।

ये भी पढ़ें – जयपुर में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू डंपर ने 40 वाहनों को मारी टक्कर, 11 की मौत, कई घायल

Karan Pandey

Recent Posts

PWD की ई-टेंडरिंग पर ठेकेदारों की आपत्ति, बोले- गलत शर्तों से प्रभावित हो रही निविदा प्रक्रिया

PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…

3 hours ago

प्रसव के बाद महिला की मौत, न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील; पहले भी दो बार कार्रवाई का स्थानीय लोगों का दावा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…

4 hours ago

आयुर्वेद दिवस पर प्रभात फेरी, जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों से कराया परिचित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…

5 hours ago

10 साल बाद JTET का इंतजार: 11 अक्टूबर की संभावित तारीख पर संकट, अब JAC के फैसले का इंतजार

11 अक्टूबर को परीक्षा पर संशय, 4.5 लाख अभ्यर्थियों को JAC की आधिकारिक तारीख का…

5 hours ago

बंदरों के आतंक से बच्चे स्कूल जाने से डर रहे, दर्जनों को कर चुके घायल

एक बंदर पकड़कर ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा, दूसरे को पकड़ने की मांग बहराइच…

5 hours ago

जंगल में छिपे हथियारों तक पहुंची पुलिस, मालती मुर्मू के इशारे पर हथियारों का जखीरा मिला

Ai निर्मित फोटो सांकेतिक चाकुलिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर इलाके से…

5 hours ago