सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कहते है जहां चाह है वहां राह है । यह कथन सलेमपुर पुलिस द्वारा लगातार तीसरे दिन यातायात नियमों की अनदेखी करने वालो के खिलाफ किए जा रहे कार्यवाही से सत्य होता नजर आ रहा है । पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रांत वीर के आदेश के क्रम में सलेमपुर पुलिस के द्वारा लगातार तीसरे दिन भी सलेमपुर नगर के सोहनाग मोड से लेकर गांधी चौक तक रोड पर खड़े वाहनों गलत दिशा में चलाए जा रहे वाहनों, बिना हेलमेट वाले वाहनों ,बिना सीट बेल्ट चल रहे वाहनों,गलत जगह गाड़ी खड़ी कर सवारी बैठा रहे बसों , टेम्पो आदि वाहनों का ऑनलाइन चलान उपनिरीक्षक निरंजन यादव और उपनिरीक्षक नितिन साहू के द्वारा किया गया ।पुलिस की इस कार्यवाही के बाद सलेमपुर नगर के मुख्यार्ग पर गाड़ियों का जमावड़ा कम हुआ है । इस कार्यवाही से पिछले दिनों जहां गाड़ियों को सोहनाग रोड से ब्रिज तक जाने में मशक्कत करनी पड़ती थी वही अब पूरा रोड ही सुनसान दिख रहा है ।
इस्लामाबाद/वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच हालिया वार्ता विफल होने के बाद…
इस्लामाबाद वार्ता 2026: शांति की पहल या वैश्विक रणनीति का नया शतरंज? गोंदिया/वैश्विक डेस्क। पश्चिम…
कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…
स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…