सलेमपुर पुलिस को बड़ी सफलता: अवैध शराब और असलहे के साथ तस्कर गिरफ्तार

4944 पाउच अंग्रेजी शराब, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा):
सलेमपुर पुलिस को रात्रि गश्त के दौरान एक बड़ी कामयाबी मिली है। देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान एक डंफर से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब व हथियार बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल 4944 पाउच ऑफिसर्स च्वाइस ब्रांड की शराब, एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस जब्त किया।

जानकारी के अनुसार, सलेमपुर कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध डंफर को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए घेराबंदी कर वाहन को पकड़ लिया।

तलाशी में शराब और असलहे की बरामदगी के बाद एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर डंफर स्वामी समेत तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान निमांमुद्दीन पुत्र आबिद हुसैन, निवासी भटौली शंकरपुर, थाना बसंतपुर, जिला शिवहर (बिहार) के रूप में हुई है।

पुलिस ने अन्य आरोपियों के नाम भी उजागर किए हैं:

सुनील कुमार पुत्र कामेश्वर प्रसाद, निवासी दाउदपुर, थाना शाहपुर, जिला पटना (बिहार)

दीपक प्रसाद, निवासी विठौना बसंतपुर, जिला शिवहर (बिहार)

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि शराब की यह बड़ी खेप बिहार में तस्करी के इरादे से ले जाई जा रही थी।

कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि “अवैध शराब और हथियारों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस सतर्क है और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।”

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

7 hours ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

10 hours ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

10 hours ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

1 day ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

1 day ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

2 days ago