सलेमपुर पुलिस ने चोरी की गाड़ी के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) पुलिस ने एक चोरी की मोटर साइकिल टी वी एस अपाचे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजने में सफलता हासिल की है ।चोरी की गाड़ी बिहार से सलेमपुर की तरफ आने की सूचना पर सलेमपुर कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक नितिन साहू के नेतृत्व में हे ० का० चंद्रकेश सरोज, का ०रितेश सोनकर,का० संजीव कुमार ने मझौली राज के दीर्घेस्वार नाथ मंदिर के पास घेरा बंदी कर आने वाली गाड़ियों की सघन जांच करने लगे तभी एक सफेद रंग की गाड़ी आते दिखी जिसको रोकने के प्रयास पर युवक द्वारा गाड़ी लेकर भागने की कोशिश की गई तब पुलिस ने गाड़ी के साथ इस व्यक्ति को पकड़ लिया और इस व्यक्ति से गाड़ी के कागजात आदि की जांच करने लगे जिसके पश्चात गाड़ी पर लगा नंबर बि आर 28 ए एल 2317 मिला लेकिन इंजन नंबर और चेचिस नंबर अलग मिला जिसके पश्चात इस व्यक्ति ने पूछ ताछ में अपना नाम अंकित कुमार यादव पुत्र भीम यादव निवासी ताली बुजुर्ग थाना गुथनी जिला सीवान बिहार बताया गया और गाड़ी चोरी की होना कुबूल किया ।इस गाड़ी का वास्तविक नंबर यूपी 61 ए पी 8062 पाया गया ।यह गाड़ी सलेमपुर से ही विगत दिनों चोरी हो गई थी इस संदर्भ में सलेमपुर में प्रार्थना पत्र भी दिया गया था ।इसके पश्चात पुलिस ने आगे की कार्यवाही करते हुए मुकदमा दर्ज कर व्यक्ति को जेल भेज दिया ।

rkpnews@desk

Recent Posts

शिक्षक सुसाइड कांड: फर्जी नियुक्ति से बना साम्राज्य? निलंबित बाबू संजीव सिंह पर सेवा-विधि उल्लंघन के गंभीर आरोप

विशेष रिपोर्ट - गौरव कुशवाहा देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) | शिक्षक सुसाइड कांड ने देवरिया…

60 minutes ago

रांची से उड़ी एयर एम्बुलेंस क्रैश की आशंका, दिल्ली के लिए भरी थी उड़ान

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के…

1 hour ago

दैनिक अंक ज्योतिष: आज का मूलांक और भाग्यांक क्या कहते हैं?

दैनिक अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जीवन पर अंकों का गहरा प्रभाव पड़ता है।…

1 hour ago

24 फ़रवरी को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में अमर हुए ये महान व्यक्तित्व

24 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…

2 hours ago

लखनऊ: 19 साल के बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, शव के किए टुकड़े

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आशियाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब कारोबारी…

2 hours ago

24 फरवरी राशिफल 2026: मंगलवार को हनुमान कृपा से किस राशि को लाभ, किसे सावधानी?

24 फरवरी राशिफल 2026: ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव24 फरवरी राशिफल के अनुसार मंगलवार का दिन विशेष…

2 hours ago