सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर के मौजूदा सांसद रविन्दर कुशवाहा को लगातार तीसरी बार भाजपा का टिकट मिलने पर शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं, विभिन्न संगठनों, समाजों के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने मालाएं पहनाकर सांसद रविन्दर कुशवाहा का अभिनंदन किया। वहीं कार्यकर्ताओ ने दावा किया कि इस बार पहले से भी ज्यादा वोटों से जिताएंगे।
इस दौरान सांसद रविन्दर कुशवाहा ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की दम पर मतदाताओं ने 2014 और 2019 के चुनाव में अपार आशीर्वाद देकर लोकतंत्र के मंदिर में भेजा था। लोकसभा में जनता के मुद्दे उठाने और दुख दर्द में भागीदार होने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कार्यकर्ताओं की मेहनत, वरिष्ठजनों के आशीर्वाद और जनता के स्नेह से भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने एक बार फिर विश्वास जताया है। जिसका मान रखना कार्यकर्ता व मतदाताओं की जिम्मेदारी है। देश को बरसों बाद सक्षम नेतृत्व मिला है।
मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स ने बताया कि सांसद रविन्दर कुशवाहा को भाजपा का टिकट मिलने पर कार्यकर्ताओं एवम क्षेत्र की जनता में भारी उत्साह है।
इस बार भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवम अपने कार्यो के दम पर सांसद रविन्दर कुशवाहा की भारी मतों से जीत होगी।
बधाई देने वालो में राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, अशोक पाण्डेय,रविन्द्र श्रीवास्तव,जयनाथ कुशवाहा गुड्डन,अमित सिंह बबलू,अमरेश सिंह,बलबीर सिंह दादा,कन्हैया लाल जायसवाल,सत्यप्रकाश सिंह,अनूप उपाध्याय,अशोक कुशवाहा,अशोक तिवारी,विनय पाण्डेय,दीपक श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
देवरिया में दिनदहाड़े स्कूटी चोरी की कोशिश नाकाम, सतर्क नागरिकों ने आरोपी को दबोचा देवरिया…
सिकंदरपुर में बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन, चौराहे पर पुतला दहन कर जताया विरोध सिकंदरपुर/बलिया…
घोसी (राष्ट्र की परम्परा)तहसील घोसी में बस स्टेशन के पुनर्निर्माण एवं उच्चीकरण कार्य का मुख्य…
मऊ–औरैया–देवरिया: समाधान दिवस में उमड़ी भीड़, सैकड़ों शिकायतें दर्ज, मौके पर निस्तारण से मिली राहत…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों के पालन…
निर्माणाधीन मैरिज हॉल का लिंटर ढहा, मलबे में दबे मजदूर—एक की हालत गंभीर शाहजहांपुर (राष्ट्र…