यातायात पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 152 वाहनों का चालान और 04 वाहन सीज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात प्रभारी के नेतृत्व में शहर क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर संचालित किया गया।
अभियान के दौरान बस स्टैंड, सुभाष चौक और कसया ओवरब्रिज सहित विभिन्न स्थानों पर बस, ऑटो और ई-रिक्शा की जांच की गई। बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना फिटनेस तथा निर्धारित नियमों का उल्लंघन कर चल रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके साथ ही सुभाष चौक पर बिना हेलमेट, तीन सवारी लेकर चलने वाले दोपहिया वाहनों तथा मोडिफाई साइलेंसर लगे वाहनों पर भी सख्ती दिखाई गई।

ये भी पढ़ें – सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण का संदेश देती काव्य गोष्ठी में प्रतिभाओं का सम्मान

चेकिंग अभियान के दौरान कुल 152 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि 04 वाहनों को सीज किया गया। कार्रवाई के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त रुख अपनाया गया, जिससे सड़क सुरक्षा को बढ़ावा मिल सके।
अधिकारियों के अनुसार इस तरह के नियमित अभियान से न केवल यातायात व्यवस्था बेहतर होती है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आती है। साथ ही वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया जाता है।

Editor CP pandey

Recent Posts

मुख्यमंत्री योगी ने जिस बाबा बैजूनाथ धाम में की थी पूजा, उसी प्राचीन मंदिर का पिछला हिस्सा ढहा

300 वर्ष पुराने बाबा बैजूनाथ धाम मंदिर का हिस्सा ढहा, श्रद्धालुओं में गहरा दुख; प्रशासन…

18 hours ago

31 अगस्त तक ढाबों, होटलों और ईंट-भट्ठों पर चलेगा बाल श्रम के खिलाफ विशेष अभियान

डीएम ने दिए सघन जांच के निर्देश, बाल श्रमिक मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई महराजगंज(राष्ट्र…

18 hours ago

हार्ट अटैक से कलेक्ट्रेट कर्मी सतेन्द्र कुमार सिंह का निधन

शोक की लहर दो मिनट मौन रख दी गई श्रद्धांजलि गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)कलेक्ट्रेट में तैनात…

18 hours ago

कमिश्नरी में ‘शान’ के नाम पर अराजक पार्किंग नियमों को ठेंगा दिखाते वाहन चाल

अपने दरवाजे पर खड़ी गाड़ी हो तो आपत्ति, सार्वजनिक परिसर में क्यों नहीं? गोरखपुर(राष्ट्र की…

18 hours ago

जनता दर्शन में दिखी मानवीय संवेदना

डीएम ने अनाथ बहनों के भविष्य संवारने की पहल की देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी…

18 hours ago

देवरिया: शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर देवरहवा बाबा आश्रम में विशाल भंडारा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कीर्ति चक्र विजेता शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर…

1 day ago