खंड विकास अधिकारियों के साथ की गयी प्री-ट्रायल बैठक

दिए गये आवश्यक दिशा निर्देश

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान मे जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया देवेन्द्र सिंह के निर्देशन में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु जनपद के समस्त खंड विकास के अधिकारियों के साथ जनपद न्यायालय में प्री-ट्रायल बैठक आहूत की गयी। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी संजय कुमार सिंह द्वारा निर्देशित किया गया कि समस्त खंड विकास अधिकारी चिन्हित किये हुये मामलें को संदर्भित करें तथा अधिक से अधिक संख्या में मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत 09.03.2024 के दिन लगाकर मामलों का निस्तारण करावें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के सचिव/ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार दूबें ने समस्त खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु, प्रचार-प्रसार करावे तथा अपने विभाग से संबंधित जो भी मामले है ग्राम सभा स्तर पर चिन्हित कर राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित करावे एवं अबतक चिन्हित मामलों की संख्या से अवगत करावे। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया अशोक कुमार दूबें ने कहा कि 05.03.2024 से 07.03.2024 तक न्यायालय में लघु वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। समस्त वादकारियों से अनुरोध है कि आप विशेष लोक अदालत में अपने सुलहनीय मामलों को न्यायालय में नियत कराकर अपने वादों का निस्तारण करायें।
इस बैठक में खंड विकास अधिकारी तरकुलवा, देसही देवरिया, देवरिया सदर, बैतालपुर, सलेमपुर, लार भाटपार रानी, गौरीबाजार , पथरदेवा ,बरहज, रामपुर कारखाना, भलूवनी, भागलपुर, तथा इत्यादि ब्लाकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

16 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

17 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

17 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

17 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

17 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

18 hours ago