राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने मांगा वोट
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारी बहुमत से पुनः सरकार बनायेगे
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भाजपा सलेमपुर द्वारा जनसम्पर्क कार्यक्रम का आयोजन बरसीपार,अनुआपार, भीमपुर,डुमवलिया,जमुआ,परसिया अभिलाष,जमुई,मझौवा, चोरडिया,चेरो,बरठी,चकरा गोसाई,करौता में किया गया।
जमुआ में चौपाल को सम्बोधित करते हुए राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य,पेयजल,शिक्षा,सड़क सहित सभी मूलभूत सुविधाओं को फोकस कर आम लोगों के हित में विकास कार्य किया है।
भाजपा के सांसद प्रत्याशी रविन्दर कुशवाहा ने वृहस्पतिवार को घर-घर जाकर अपने लिए वोट मांगा।
सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि एक श्रेष्ठ राष्ट्र बनाने के लिए पूरे मनोयोग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सब भारी बहुमत के साथ पुनः भाजपा की सरकार बनाएंगे। इसके लिए आप सभी को कमल के फूल पर वोट देना होगा।
उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा की सरकार गांव गरीब किसान के साथ महिलाओं बुजुर्गों सभी का ध्यान रख रही है, हमारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति को ध्यान में रखकर बनाई जाती हैं।
विधानसभा प्रभारी अश्वनी सिंह ने कहा कि भाजपा सबके साथ, सबके विकास में विश्वास रखती है। हमारा संकल्प है कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति किसी भी समस्या से ग्रसित न रहे।
संचालन कर रहे अशोक पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की कथनी करनी में भेद नहीं है। वह जो कहती है,उस संकल्प को पूरा करती है।
मण्डल प्रभारी दुर्गेश पाण्डेय ने लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार द्वारा तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं।
कार्यक्रम को कन्हैया लाल जायसवाल,अमित सिंह बबलू,बलबीर सिंह दादा,अमरेश सिंह बबलू,अजय दूबे वत्स ने भी सम्बोधित किया।
उक्त अवसर पर विनय पाण्डेय,मुसा रजा लारी,अमरदत्त यादव,सत्यप्रकाश सिंह विशेन,अशोक कुशवाहा,मुरली मिश्र,सन्दीप सिंह विशेन,शेषनाथ भाई,पुनीत यादव,अरूण सिंह फाफा,राहुल सिंह,लल्लन सिंह,राजवंत सिंह,अनूप मिश्रा,इंदरजीत मौर्य,पंकज मिश्र,सन्तोष कुशवाहा,गीता यादव,रविराज चौहान,रवि कुशवाहा,अमित यादव,विजय तिवारी,शशिनाथ तिवारी,बीरबहादुर कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
दो वाहनों की टक्कर के विवाद में युवक को लगी थी गोली, मामले में दर्ज…
गांव के बाहर खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, एएसपी ने किया घटनास्थल का…
तीन महिलाओं के सोने-चांदी के आभूषणों पर किया हाथ साफ, 500 मीटर दूर खेत में…
पुरानी रंजिश में युवकों ने घेरकर बेरहमी से पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल; मुकदमा दर्ज…
28 यूनिट रक्तदान कर दिया मानवता और सेवा का संदेश देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)अयोध्या में श्रीराम…
मकान के पीछे खेत में पड़ा था नवजात शिशु, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया; स्वास्थ्य परीक्षण…