जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा लाइसेंस निलंबन के बाद भी जारी पेट्रोल-डीजल की बिक्री

सिंदुरिया स्थित हरिकृपा फिलिंग स्टेशन का मामला

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के सिंदुरिया स्थित मे. हरिकृपा फिलिंग स्टेशन पर जिला प्रशासन द्वारा 13 मई 2025 को जारी निलम्बन आदेश के बावजूद पेट्रोल पंप का संचालन बदस्तूर जारी है। यह स्थिति न केवल प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना दर्शाती है, बल्कि संबंधित अधिकारियों की कार्य शैली पर भी सवाल खड़ा करती है। प्राप्त समाचार अनुसार अनिल कुमार पुत्र चन्द्र बली द्वारा जिलाधिकारी को दी गई शिकायत पर जांच में यह तथ्य सामने आया था कि हरिकृपा फिलिंग स्टेशन का निर्माण ग्राम सिंदुरिया की खसरा संख्या 727 एवं 726 की भूमि पर किया गया है, जबकि जिला प्रशासन द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र केवल खसरा संख्या 727 के लिए ही निर्गत किया गया था। इस प्रकार पंप स्वामी द्वारा शर्तों का उल्लंघन करते हुए बिना वैध अनुमति के अतिरिक्त भूमि पर निर्माण कर व्यवसाय किया गया। जांच अधिकारी की आख्या के अनुसार यह उल्लंघन न केवल पेट्रोलियम नियमावली 2002 बल्कि उत्तर प्रदेश हाईस्पीड डीजल ऑयल एवं लाइट डीजल ऑयल नियंत्रण आदेश 1980 का भी स्पष्ट उल्लंघन है। इसी आधार पर जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा पंप का डीजल विक्रय एवं भण्डारण लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया।इसके बावजूद, स्थानीय सूत्रों की मानें तो पंप पर पेट्रोल- डीजल की बिक्री सामान्य रूप से जारी है। न तो कोई सीलिंग की कार्यवाही की गई है और न ही पंप मालिक द्वारा किसी प्रकार का संचालन रोकने का संकेत मिला है। इस बात से विभागीय अधिकारियों पर सवाल खड़ा हो रहा है।

Karan Pandey

Recent Posts

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

2 hours ago

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…

2 hours ago

सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, पीड़ित परिवार तक पहुंचे : संजयदीप कुशवाहा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…

2 hours ago

सपा नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर श्रमदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…

2 hours ago

पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद का एएसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…

2 hours ago

आधार से जुड़ा काम अब एक छत के नीचे, खलीलाबाद में खुला आधार सेवा केंद्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…

2 hours ago