साक्षी सिंह एवं खुशी वर्मा ने जिला प्रोबेशन अधिकारी की भूमिका का किया निर्वहन

मिशन शक्ति विशेष अभियान के तहत् बनाया गया जिला प्रोबेशन अधिकारी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार “मिशन शक्ति” विशेष अभियान फेस -5 के अंतर्गत शनिवार को एक दिन की जिला प्रोबेशन अधिकारी बालिकाओं तथा महिलाओं द्वारा सांकेतिक भूमिका निर्वहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की बीए एलएलबी की छात्रा साक्षी सिंह तथा गुलाब देवी इंटर कॉलेज की 12 वीं की छात्रा खुशी वर्मा को जिला प्रोबेशन अधिकारी बनाया गया। केंद्र प्रशासक प्रिया सिंह ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की बढ़ाई गई धनराशि,स्पॉन्सरशिप योजना तथा निराश्रित पेंशन के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही वन स्टाप सेंटर तथा चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली एवं वहां प्राप्त होने वाली सेवाओं के बारे में विस्तार से, जानकारी दी गई। 18 वर्ष से कम उम्र के बालक-बालिकाओं के साथ हों रही यौन हिंसा से बचने व उनकी शिकायत करने, अपनी बात खुलकर रखने के बारे में जानकारी दी गई। सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 1098, 181, 1090 की जानकारी भी प्रदान की गई। दहेज प्रथा को समाप्त करने, बाल विवाह की कुप्रथा को रोकने ,बाल श्रम को रोकने के प्रति सभी को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर सहायक लेखाकार प्रदीप चौबे,जयप्रकाश यादव,नीलम शुक्ला, हर्षवर्धन, बैजंतीमाला तथा छात्राएं उपस्थित रही ।

Karan Pandey

Recent Posts

पेमे की पहली ऑफलाइन ब्रांच शुरू क्रेडिट एक्सेस को मिलेगा बढ़ावा

गिरजेश शुक्ला ने किया उद्घाटन लाप 20 लाख व पर्सनल लोन 5 लाख तक की…

4 hours ago

आबादी और कोटही माता मंदिर के बीच संचालित शराब की दुकानों पर ग्रामीणों का विरोध

जांच कर दुकानों को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग, शाम होते ही लगती है भीड़…

4 hours ago

भेषजिक मुख्य परीक्षा 29 जून को

14 केंद्रों पर 6432 अभ्यर्थी होंगे शामिल एक पाली में होगी परीक्षा, सुरक्षा व निष्पक्षता…

4 hours ago

2.25 करोड़ की लागत से 12 सड़कों का शिलान्यास, बृजमनगंज के आठ वार्डों की बदलेगी तस्वीर

नगर पंचायत अध्यक्ष बोले- विकास कार्यों में गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता, समयबद्ध तरीके से…

4 hours ago

1200 मतदाताओं के आधार पर मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण की समय-सारिणी जारी

4 जुलाई को प्रकाशित होगी मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची, 31 जुलाई तक आयोग को…

5 hours ago

देवरिया में गैस सिलेंडर वितरित कर रहे हॉकर को तेज रफ्तार जिप्सी ने मारी टक्कर, गंभीर घायल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर में गैस सिलेंडर वितरित कर रहे एक हॉकर को…

1 day ago