मूर्ति विसर्जन को सकुशल संपन्न कराने को लेकर पुलिस सतर्क

विसर्जन के दौरान अभद्र गाना व नर्तकियों के नृत्य से बचें

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर पक्का पुल से प्रतिमा विसर्जन के लिए लार थाना क्षेत्र के अधिकांश गांव की मूर्तियां भी आती हैं। मूर्ति विसर्जन के लिए मईल पुलिस ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। तैयारियों का जायजा लेने के लिए भागलपुर पुलिस चौकी पर शुक्रवार की शाम को अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में उपजिलाधिकारी बरहज अंगद यादव, तहसीलदार अरुण कुमार यादव, सीओ दीपक शुक्ला, एडीओ पंचायत भागलपुर अनिल चौबे, थानाध्यक्ष मईल अमित कुमार राय सहित पुलिस मित्र, आयोजक, डीजे संचालकों, प्रधानों के साथ आवश्यक बैठक कर मूर्ति विसर्जन के लिए प्रशासन द्वारा की गई तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। थानाध्यक्ष मईल अमित कुमार राय ने अधिकारियों को मईल थाना क्षेत्र में जगह-जगह लगने वाले मेला और विसर्जन स्थलों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि भागलपुर पक्का पुल और उसकी रेलिंग जर्जर होने के कारण पुल से विसर्जन करने में दिक्कत हो सकती है,इसलिए वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर पुलिस चौकी के बगल में एकत्र सरयू जल से अच्छादित गढ्ढे में भी विसर्जन कराया जा सकता है। जर्जर पुल के कारण पुलिस चौकी के पास लगे हाई गेट के बगल से रास्ता बनाया जाना खतरनाक हो सकता है। अधिकारियों ने विसर्जन के लिए पुल और पुलिस चौकी के समीप गढ्ढे का निरिक्षण किया। भागलपुर नगर की प्रतिमाएं बाजार के अंदर से होकर पुरानी व्यवस्था के अनुरूप कालीचरण घाट पर विसर्जित होंगी। थानाध्यक्ष ने आयोजकों से आग्रह किया कि पूजा-पाठ के दौरान हादसों से बचने के लिए प्लास्टिक से पंडालों की सजावट नहीं करें। उन्होंने बताया कि विसर्जन के दौरान पुल के नीचे एक गोताखोर, नाव मौजूद रहेगा। पुलिस चौकी पर पंडाल में पुलिस के सहयोग के लिए पुलिस मित्र, सम्मानित व्यक्ति और प्रधान मौजूद रहेंगे। अधिकारियों ने बताया कि विसर्जन के समय ट्राली पर दो साउंड रहेगा, उन्होंने विसर्जन के दौरान नर्तकियों के नृत्य कराने से बचने का आग्रह किया। बैठक में प्रधान प्रतिनिध बृजभूषण यादव, पूर्व प्रधान गुलाब चंद यादव, पूर्व प्रधान अनिल जायसवाल, प्रधान सदानंद कुशवाहा, सुनील पाण्डेय, सत्येंद्र यादव, शिव शंकर जायसवाल, कृष्ण मोहन निषाद, शंभू जायसवाल, पिंटू वर्मा, चिंतामणि चतुर्वेदी, मुलायम यादव, उदय प्रताप सिंह हरिशंकर यादव, रियाज अंसारी, दीवान धर्मेंद्र यादव, सिपाही हरगोविंद सिंह, सुनील पाल आदि मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

2 days ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

2 days ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

2 days ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

3 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

4 days ago