संत रविदास एक समाज सुधारक कैटलिस्ट थे -राजू भरती

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) रविदास जयंती पूरे देश में धूमधाम से मनाई जाती है इसी क्रम में सलेमपुर तहसील के ग्राम सभा चांदपलिया में स्थित, कैटलिस्ट कोचिंग क्लासेस में संत रविदास जयंती मनाया गया l
कैटलिस्ट राजू भारती ने बताया की रविदास जयंती और माघी पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है, और उन्होंने बताया कि संत रविदास एक समाज सुधारक कैटलिस्ट थे, कैटलिस्ट का मतलब उत्प्रेरक होता है l
परिवर्तन लाने वाले व्‍यक्ति या वस्‍तु को कैटलिस्ट कहा जाता है l
कैटलिस्ट के डायरेक्टर मधुसूदन त्रिवेदी ने बताया कि संत रविवास बेहद धार्मिक स्वभाव के थे।
वे भक्तिकालीन संत और महान समाज सुधारक थे।
सर्वेश द्विवेदी ने बताया की संत रविदास ने भगवान की भक्ति में समर्पित होने के साथ अपने सामाजिक और पारिवारिक कर्त्तव्यों का भी बखूबी निर्वहन किया। इन्होंने लोगों को बिना भेदभाव के आपस में प्रेम करने की शिक्षा दी l
संत रविदास जयंती के दिन कैटलिस्ट कोचिंग में आज के आगंतुकों मे बबलू कुमार, डबलू कुमार, राहुल,धर्मेन्द्र प्रसाद,जयराम कुमार, धोनी,सुंधन कुमार,अभिषेक कुमार, राजा कुमार आदि ने संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि रविदास जीवन भर भक्ति के मार्ग पर चलकर संत रविदास कहलाए। उनके उपदेशों और शिक्षाओं से आज भी समाज को मार्गदर्शन मिलता है।
चाँदपलिया गांव में लगभग घर घर पूजे गए संत रविदास ,पूजन के दौरान डॉ दिनेश प्रसाद ने कहा कि संत किसी एक समाज का नहीं होता। संतों ने अपनी उच्च सोच से समाज उत्थान में बेहतर योगदान दिया है। जिसमें संत शिरोमणि रविदास भी एक हैं। रामप्रीत प्रसाद, श्यामलाल सिपाही,जनार्धन कुमार, वकील कुमार गौतम,अंकित कुमार,आदित्य कुमार , राकेश, रितिक, शिवभोला आदि ने रविदास जयंती धूमधाम से मनाई l

लोगो ने कहा कि संतों ने समाज को नई दिशा नई सोच देने का काम किया है। एक प्रेरणा स्त्रोत के रूप में उनके जीवन रूपी सार को अपने जीवन में ढालना चाहिए।

Editor CP pandey

Recent Posts

सुबह-सुबह दिखने वाली सफेद चादर से रहें सावधान!

कोहरा, धुंध या स्मॉग? जानिए कौन आपकी सेहत और फेफड़ों के लिए है सबसे खतरनाक…

2 hours ago

शारदीय नवरात्रि 2026: कन्या पूजन पर अपनी लाडली को सजाएं इन 4 खूबसूरत ट्रेडिशनल ड्रेस में, दिखेगी सबसे प्यारी

फोटो goo फैशन एवं ब्यूटी | चन्द्र प्रभा पाण्डेय फोटो goo शारदीय नवरात्रि में कन्या…

2 hours ago

यूपी के किसानों की बल्ले-बल्ले! खेती के लिए मिलेगा 6 लाख तक लोन, ब्याज सिर्फ 6%, ऐसे करें आवेदन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। सिंचाई, कृषि यंत्रों…

2 hours ago

बड़ी मां की हत्या के आरोप में भतीजा गिरफ्तार

लार (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के नेमा गांव में महिला…

2 hours ago

16 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाएं: विश्व खाद्य दिवस से लेकर महान हस्तियों की पुण्यतिथि तक

16 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म और पुण्यतिथि…

3 hours ago