मगहर महोत्सव: तैयारियाँ अन्तिम चरण में, डीएम-एसपी ने लिया जायजा, दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मगहर महोत्सव- 2023 के शानदार आगाज और समापन में कोई कोर कसर न रहे इसके लिए जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने खुद कमान संभाल लिया । शनिवार को महान सूफी संत कबीर की निर्वाण स्थली मगहर पंहुच करके तैयारियों का स्थलीय जायजा लिया । तीन दिवसीय मगहर महोत्सव आगामी 7 फरवरी से 9 फरवरी तक चलेगा । इसके लिए सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया ।

मगहर महोत्सव के सफल आयोजन के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुति की जाएगी । आगामी 7 फरवरी को अपरान्ह एक बजे महोत्सव का रंगारंग शुभारम्भ होगा । इसके उपरान्त अपराह्न 3 बजे तक विद्यालय के छात्र – छात्राओं द्वारा स्वागत एवं वन्दना गीत प्रस्तुत किया जाएगा । तत्पश्चात स्मारिका विमोचन आदि का कार्यक्रम रखा गया है । अपराह्न 3 बजे से 5 बजे तक विद्यार्थियों द्वारा अन्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जाएगी । अपरान्ह 5 बजे से पौने छः बजे तक बृजकिशोर तिवारी एवं टीम द्वारा लोकगीत गायन की प्रस्तुति की जाएगी । सांय 05ः45 बजे से रात्रि 06ः45 बजे तक जादूगर राकेश श्रीवास्तव एवं टीम की प्रस्तुति की जाएगी। रात्रि 06ः45 बजे से 08 बजे तक सूरज श्रीवास्तव द्वारा कारवा फाउडेशन की प्रस्तुति, रात्रि 08 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं कुल हिन्द मुशायरा का कार्यक्रम आयेजित किया जाएगा । इसमें जाने माने कवि प्रियांशु , गजेन्द्र , रामकिशोर तिवारी , कलीम कैसर , मणिक दूबे, अजम शाकरी , शबीना अदीब , भालचन्द्र त्रिपाठी , मनोज कुमार भावुक द्वारा प्रस्तुति की जाएगी । दिनांक 08 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे से 12 बजे तक एड्स एवं कोविड-19 पर जागरूकता कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी । अपरान्ह 12 बजे से 01 बजे तक आपदा न्यूनीकरण हेतु (जागरूकता , मार्कड्रील), अपराह्न बजे 2 बजे तक कबीर चौरा के महंथ विचार दास जी एवं अन्य संतों द्वारा सदगुरू कबीर से सम्बंधित निर्गुण प्रस्तुत किया जाएगा । अपराह्न 2 बजे से 3 बजे तक सरिता यादव द्वारा नाटक की प्रस्तुति, उसके बाद 3 बजे से 4 बजे तक धीरेन्द्र पाण्डेय एवं टीम द्वारा कत्थक की प्रस्तुति, अपराह्न 4 बजे से साढ़े पांच बजे तक सुचिता पाण्डेय का लोक गायन, अपरान्ह साढ़े पांच बजे से साढ़े छः बजे तक अंशुमान महराजसबनारस घराना द्वारा सुगम संगीत की प्रस्तुति होगी । रात्रि साढ़े छः बजे से 8 बजे तक कलाकार कमलेश उपाध्याय मुम्बई द्वारा भजनष, गजल एवं निर्गुण गायन की प्रस्तुति, तथा रात्रि 08 बजे से सुरेश कुशवाहा एवं पार्टी लखनऊ द्वारा लोक गायन एवं नृत्य की प्रस्तुति की जाएगी । दिनांक 9 फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे से 2 बजे तक विभागीय प्रदर्शनी , दौड़ , कुश्ती का कार्यक्रमष, अपराह्न 2 बजे से सांय 4 बजे तक राकेश उपाध्याय द्वारा लोक गीत, सांय 4 बजे सायं साढ़े पांच बजे तक गुलाम हसन एवं टीम द्वारा नाट्य प्रस्तुति, सांय साढ़े पांच बजे से रात्रि साढ़े छः बजे तक हास्य कलाकार रविन्द्र जानी एवं टीम मुम्बई की प्रस्तुति, रात्रि साढ़े छः बजे से रात्रि साढ़े सात बजे तक लोक गायक पिन्टू विश्वकर्मा एण्ड टीम की प्रस्तुति, रात्रि साढ़े आठ बजे से सुश्री मैथिली ठाकुर द्वारा सुगम संगीत/लोक गायन की प्रस्तुति की जाएगी । निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अजय कुमार त्रिपाठी,एसडीएम नवीन कुमार श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा जीशान रिजवी, ओएसडी बलदाऊ शर्मा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा नगर पंचायत मगहर स्थित संत कबीर चौरा स्थल व महोत्सव परिसर का अभियान चलाकर विशेष साफ-सफाई कराया गया।

Editor CP pandey

Recent Posts

दिल्ली से मुंबई तक तिरंगा मार्च की गूंज, दिल्ली में अनुमति नहीं, मुंबई में रैली को मंजूरी!

Ai निर्मित दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले हाई अलर्ट! कनॉट प्लेस छावनी में तब्दील,…

11 minutes ago

दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बवाल! FIR की मांग पर थाने के बाहर NSUI का हंगामा, कई कार्यकर्ता हिरासत में

फोटो x से पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर देर रात हंगामा, NSUI बोली—FIR दर्ज होने…

20 minutes ago

सुबह-सुबह दिखने वाली सफेद चादर से रहें सावधान!

कोहरा, धुंध या स्मॉग? जानिए कौन आपकी सेहत और फेफड़ों के लिए है सबसे खतरनाक…

2 hours ago

शारदीय नवरात्रि 2026: कन्या पूजन पर अपनी लाडली को सजाएं इन 4 खूबसूरत ट्रेडिशनल ड्रेस में, दिखेगी सबसे प्यारी

फोटो goo फैशन एवं ब्यूटी | चन्द्र प्रभा पाण्डेय फोटो goo शारदीय नवरात्रि में कन्या…

3 hours ago

यूपी के किसानों की बल्ले-बल्ले! खेती के लिए मिलेगा 6 लाख तक लोन, ब्याज सिर्फ 6%, ऐसे करें आवेदन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। सिंचाई, कृषि यंत्रों…

3 hours ago