विद्युतीकरण का संरक्षा परीक्षण बुधवार को किया गया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधाओं के उन्नयन एवं परिचालन सुगमता हेतु मूलभूत ढ़ांचे में विस्तार के क्रम में पूर्वोतर रेलवे के गाजीपुर सिटी – ताड़ीघाट रेलखण्ड के गाजीपुरसिटी – सोनवल (07.8किमी) रेल खण्ड के विद्युतीकरण का प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर संजय सिंघल द्वारा विद्युतीकरण का संरक्षा परिक्षण बुधवार 14 जून 2023 किया गया । इस संरक्षा निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) राहुल श्रीवास्तव,रेल विकास निगम लिमिटेड के मुख्य परियोजना प्रबंधक विकास चन्द्रा,महाप्रबंधक/विद्युतीकरण/ रेल विकास निगम लिमिटेड पियूष सिंह,मुख्य विद्युत डिज़ाइन इंजीनियर सुरेश कुमार, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) पंकज केशरवानी वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (कर्षण) आर एन सिंह, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजिनियर रजत प्रिय समेत रेल विकास निगम लिमिटेड के इंजीनियर/कर्मचारी एवं वाराणसी मंडल के वरिष्ठ पर्यवेक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर संजय सिंघल ने अपने निरीक्षण का आरंभ गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन से मोटर ट्रॉली से रवाना होकर किया और ओवरहेड लाइन का निरीक्षण करते हुए गाजीपुर घाट स्टेशन पहुँचे और यार्ड प्लान,न्यूट्रल सेक्शन, पावर सब स्टेशन,स्टेशन वर्किंग रूल, प्लेटफार्म क्लियरेंस, अर्थिंग ट्रैक, ओवर हेड ट्रैक्शन की ऊँचाई , फीडर पावर सप्लाई वितरण प्रणाली तथा नियंत्रण फीडर आइसोलेशन आदि की संरक्षा परखी ।
तदुपरान्त प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर ने मोटर ट्राली से गाजीपुरसिटी – सोनवल ब्लाक सेक्शन के निरीक्षण के लिए रवाना हुए इस उपरांत प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर ने किमी संख्या 129/2-3 पर स्थित रेल ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया और ओवरहेड लाइन्स का ओवर ब्रिज से क्लियरेंस का मापन किया और ठीक पाया । तदुपरांत उन्होंने क्रमशः किमी सं-128/6-7 पर स्थित समपार फाटक सं-25 , किमी सं-128/3-4 पर स्थित समपार सं-26 एवं किमी सं-127/9-10 पर स्थित समपार सं-27 का संरक्षा निरीक्षण किया और बूम लॉक के बूम और ओवर हेड लाइन क्लियरेंस का मापन किया इसके साथ ही गेट मैनों से विद्युतीकृत रेल खण्ड के अनुरूप संरक्षा ज्ञान को परखा । इसके बाद वे किमी सं-20/7 से 21/7 के मध्य गंगा नदी पर नव निर्मित रेल सह सड़क मेजर ब्रिज पर पहुँचे और ब्रिज पर ट्रैक्शन पोलों के संस्थापन एवं ओवरहेड लाइनों तथा इन लाइनों का सुरक्षा मानकों के अनुरूप आइसोलेशन सुनिश्चित करते हुए ताड़ीघाट स्टेशन पहुँचे और विद्युतीकृत रेल खण्ड के मानक के अनुरूप यार्ड प्लान,न्यूट्रल सेक्शन, पावर सब स्टेशन,स्टेशन वर्किंग रूल, प्लेटफार्म क्लियरेंस, अर्थिंग ट्रैक, ओवर हेड ट्रैक्शन की ऊँचाई , फीडर पावर सप्लाई वितरण प्रणाली तथा नियंत्रण फीडर आइसोलेशन आदि की संरक्षा परखी ।
उक्त रेल खण्ड पर निरीक्षण करते हुए प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर ने ब्लाक सेक्शन में समपार फाटकों से ओवर हेड की उचित दूरी, कर्वेचर के इन्डेन्ट ,पूल पुलियाओं तथा ब्लॉक सेक्शन में विद्युतीकृत स्टैंडर्ड मानकों के अनुसार लाइन फिटिंग्स, बैलास्टिंग एवं पैकिंग, कर्वेचर पर क्लीयरेंस तथा विद्युतीकरण के अनुरूप समपार फाटकों बूम लॉक व हाइट गेजों के संस्थापन सुनिश्चित किया ।

rkpnews@desk

Recent Posts

पीसीएस में सफलता: अरविंद गुप्ता बने वाणिज्य कर अधिकारी, क्षेत्र में जश्न का माहौल

सरदार पटेल इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र का हुआ भव्य सम्मान, छात्र- छात्राओं को दिया…

9 hours ago

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए राहत भरी…

9 hours ago

ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)l जिले में चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुरक्षा को सुनिश्चित करने…

9 hours ago

राज्य एलाइड एंड हेल्थ केयर काउंसिल के सदस्य बने रोहित श्रीवास्तव

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय को मिली नई पहचान गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर…

9 hours ago

जिले में आयुष्मान कार्ड के लिए गांव-गांव पहुंचेगी प्रचार वाहिनी, जागरूकता अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिले में अधिक से अधिक पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाने…

9 hours ago

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में शैक्षणिक लेखन पर कार्यशाला सम्पन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ हेल्थ एंड लाइफ साइंसेज के…

9 hours ago