भटनी -पिवकोल नवनिर्मित बाईपास लाइन का संरक्षा निरीक्षण बुधवार को

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर भटनी-पिवकोल स्टेशनों के मध्य बाई पास लाइन एवं दोहरीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त,लखनऊ जनक कुमार गर्ग 08 नवम्बर,2023 को इस नव दोहरीकृत रेल खण्ड की अप/डाउन लाइनों एवं नवनिर्मित बाई-पास लाइन का संरक्षा निरीक्षण करेंगे, तथा इस खण्ड की सभी लाइनों पर पूरी गति से स्पीड ट्रायल करेंगे। इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण एस.सी.श्रीवास्तव, मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी विनीत कुमार श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ मंडलीय अधिकारी गण भी उपस्थित रहेंगे।
ज्ञातव्य हो कि भटनी-पिवकोल नई बाई पास लाइन बहुत उपयोगी है ,भटनी जं पर इंजन रिवर्सल करने की समस्या समाप्त हो जायेगी एवं बाई पास के माध्यम से बिना इंजन की दिशा बदले सीवान से आने वाली ट्रेनो को वाराणसी की तरफ और वाराणसी से आने वाली ट्रेनों को छपरा एवं सीवान की तरफ बिना शंटिंग के कम समय में भेजी जा सकेगी ।
उक्त निरीक्षण हेतु रेल प्रशासन की आम जनता से अपील है कि निरीक्षण एवं स्पीड ट्रायल के दौरान इस नवनिर्मित बाई-पास लाइन एवं दोहरीकृत रेल खण्ड पर न तो स्वयं जाएं और ना ही अपने बच्चों अथवा पशुओं को जाने देवें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

6 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

7 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

7 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

8 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

8 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

8 hours ago