अचलपुर विद्युत उपकेंद्र की समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल सादुल्लानगर सक्रिय

सादुल्लानगर/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।अचलपुर विद्युत उपकेंद्र की बदहाल व्यवस्था और बार-बार हो रही बिजली कटौती से त्रस्त जनता और व्यापारी वर्ग ने अब आवाज बुलंद करनी शुरू कर दी है। इन्हीं समस्याओं को लेकर उद्योग व्यापार मंडल, सादुल्लानगर का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा।व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपचंद जायसवाल के नेतृत्व में पहुँचे प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में ट्रिपिंग, फॉल्ट और मेंटेनेंस के नाम पर की जा रही घंटों की बिजली कटौती पर नाराज़गी जाहिर की। प्रतिनिधियों ने कहा कि सादुल्लानगर सहित सैकड़ों गांवों में बिजली की हालत अत्यंत खराब है, जिससे आम जनजीवन, व्यापार, खेती और बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है।महामंत्री राधेश्याम गुप्ता ने कहा कि अलग फीडर की मांग वर्षों पुरानी है, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वहीं व्यापार मंडल के पदाधिकारी वेद प्रकाश साहू ने बताया कि बिजली की अनियमितता अब सहन नहीं की जाएगी। क्षेत्र में हर रोज कई-कई घंटे बिजली गुल रहती है।इस मौके पर अधिशासी अभियंता ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे शीघ्र ही क्षेत्र का दौरा करेंगे और समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।उद्योग व्यापार मंडल ने स्पष्ट कर दिया कि यदि जल्द ही बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी और व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह का होगा धरना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…

2 hours ago

पत्रकारों के हितों के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक : डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…

2 hours ago

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

6 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

6 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

1 day ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

1 day ago