रयान इंटरनेशनल स्कूल, चेंबूर ने रचे शैक्षणिक उत्कृष्टता के नये प्रतिमान

मुंबई(राष्ट्र की परंपरा)
मुंबई :रयान इंटरनेशनल स्कूल, चेंबूर ने शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए आईसीएसई परीक्षा में अपने छात्रों की असाधारण उपलब्धियों की बदौलत शैक्षणिक उत्कृष्टता के नये प्रतिमान रचते हुए शानदार सफलता का परचम लहराया है।
यह जानकारी देते हुए
रयान इंटरनेशनल स्कूल की वरिष्ठ शिक्षिका तथा महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी की कार्यकारी सदस्या श्रीमती प्रमिला शर्मा ने बताया कि शैक्षणिक वर्ष 2023-24 की दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में रयान इंटर नेशनल स्कूल चेम्बूर का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। परिणाम घोषित होने पर विद्यालय में समारोहपूर्वक ख़ुशियाँ मनाईं गईं। उन्होंने बताया कि इस बार की परीक्षा में जहाॅं इस विद्यालय के ऋषिन घोषालिया को 99 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए, वहीं रक्षित मेहता को 97.6 % और अरिन नागरकर को 97.4 % अंक प्राप्त हुए। 148 छात्रों के बैच में से 14 छात्रों ने 95% और उससे अधिक अंक प्राप्त करके उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जबकि 32 छात्रों ने 90% से 94% तक तथा 56 छात्रों ने 80% से 89% के बीच अंक प्राप्त किये हैं, जो शैक्षणिक दक्षता के उल्लेखनीय स्पेक्ट्रम को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि रयान ग्रुप के चेयरमैन डॉ ए.एफ़ पिंटो एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती ग्रेस पिंटो के कुशल मार्गदर्शन में विद्यालय निरंतर नवीनतम ऊँचाइयाँ हासिल करता जा रहा है। विद्यालय के चेयरमैन ने सभी विद्यार्थियों को बधाइयाँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रकट की हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

7 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

7 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

7 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

7 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

7 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

7 hours ago