बकरी पालन प्रशिक्षण के नए बैच का हुआ शुभारंभ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
देवरिया के आरसेटी सभागार में बकरी पालन प्रशिक्षण शनिवार को प्रातः 10:00 बजे सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया, देवरिया के आरसेटी सभागार में बकरी पालन प्रशिक्षण का नवीन बैच प्रारंभ हुआ, जिसमें देवरिया जनपद के प्रत्येक ब्लाक से 35 प्रशिक्षणार्थी सम्मिलित हुए। इसका उद्घाटन निदेशक आरसेटी देवरिया राकेश कुमार द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर संकाय सोमनाथ मिश्रा, कार्यालय सहायक रितेश कुमार पाण्डेय एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।राकेश कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन द्वारा 100 से 500 बकरी पालन हेतु 20 लाख से 1 करोड़ रूपये तक की योजना के अन्तर्गत बैंक से ऋण लेने पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। बकरी पालन गरीब लोगों के लिए कम लागत में अधिक लाभ देता है। किसान एफपीओ बनाकर इस योजना को और बेहतर बना सकते हैं। टीकाकरण एवं बरसात के दिनों में अन्य बीमारियों के उपचार तथा दवाइयों के बारे में भी बताया गया तथा उनके कार्य एवं दायित्वों के बारे में विस्तार से बताया गया। बुखार के दौरान प्लेटलेट्स बढ़ाने में बकरी का दूध अमृत की तरह काम करता है तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया तथा आरसेटी के नियमों से भी अवगत कराया तथा यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 18.05.2024 से 27.05.2024 तक चलेगा। तत्पश्चात कुछ ही दिनों बाद महिला ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्रारंभ होगा । जिले के पात्र महिला पंजीकरण करवाकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकती है । बकरी पालन का प्रशिक्षण 10 दिनों का है जिसके पश्चात उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी अपने क्षेत्र में जाकर बकरी पालन कर स्वरोजगार कर सकेंगे।

rkpnews@desk

Recent Posts

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

2 minutes ago

कृषि निर्यात को पंख देने की तैयारी, जिले के 100 किसानों को मिला वैश्विक बाजार का मंत्र

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कृषि और उद्यानिकी उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने…

5 minutes ago

12 गांवों को मिलेगा हर घर नल से जल, 21.43 करोड़ के डीपीआर को मिली मंजूरी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जल जीवन मिशन के तहत विकासखंड बघौली के पहले से छूटे…

11 minutes ago

लोक अदालत न्याय का उत्सव, सुलह से खत्म करें वर्षों पुराने विवाद : जिला जज रणधीर सिंह

लोक अदालत गरीब और असहाय लोगों के लिए न्याय का मजबूत माध्यम संतकबीरनगर (राष्ट्र की…

11 minutes ago

दर्द से राहत के लिए दवा ही नहीं, सही व्यायाम और फिजियोथेरेपी भी जरूरी

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर निःशुल्क शिविर में विशेषज्ञों ने मरीजों को दिए परामर्श महराजगंज (राष्ट्र…

23 minutes ago

चुप्पी तोड़ें, अधिकार जानें और अपराध के खिलाफ उठाएं आवाज

बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी महराजगंज (राष्ट्र की…

2 hours ago