संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के गनवरिया गांव में बीचोंबीच स्थित अंग्रेजी व देशी शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने गुरुवार को प्रदर्शन करते हुए सांथा-मेंहदावल रोड को जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंप कर एक सप्ताह के अंदर शराब की दुकान को हटाने की चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हमारी दुकानों को नहीं हटाया गया तो हम फिर आंदोलन करने लिए बाध्य होंगे।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को बेलहर थाना क्षेत्र के गनवरिया ग्राम पंचायत की ग्रामीण मीना, अंशु, राकेश कुमार, वंदना लोधी, हनीकर देवी समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने सांथामेंहदावल मार्ग को यह आरोप लगाते हुए जाम कर दिया कि अंग्रेजी व देशी शराब की दुकान गनवरिया गांव के बीच में चलती है। जहां बगल में ही शिव मंदिर भी स्थापित हैl जिससे हमेशा नशेड़ियों द्वारा मंदिर पर जा रही महिलाओं के साथ छींटाकशी की जाती है। जिससे नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। दो-तीन घंटे से अधिक समय तक आवागमन बंद रहा।
मौके पर पहुंचे एसडीएम अरुण कुमार, क्षेत्राधिकारी अंबरीश सिंह भदौरिया, आबकारी विभाग के विपिन कुमार यादव, एसओ राम अशीष यादव ने घंटों मान मनुहार कर किसी तरह जाम को समाप्त करवायाl
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर नगरपालिका बरहज के पटेल नगर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन से पहले…
IPL 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच…
Dhurandhar 2 Box Office: 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर…
देश में Lockdown को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विराम…