रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड में हाल ही में झोले में शिशु का शव ले जाने की घटना के बाद राज्य सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्था को अधिक संवेदनशील और मानवीय बनाने की दिशा में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के सभी जिलों में मोक्ष वाहन (मॉर्च्युरी वाहन) की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य के प्रत्येक जिले के सदर अस्पताल में चार-चार मोक्ष वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। इस व्यवस्था को एक महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना पर करीब 15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें – मुआवज़ा राजनीतिक फायदे के आधार पर तय कर रही है सरकार: बाबूलाल मरांडी
चाईबासा में सामने आए मामले पर स्थिति स्पष्ट करते हुए डॉ. अंसारी ने कहा कि जांच रिपोर्ट के अनुसार शिशु की उम्र चार माह थी, न कि चार वर्ष। उन्होंने बताया कि मौके पर दो मोक्ष वाहन मौजूद थे, जिनमें से एक तकनीकी खराबी के कारण काम नहीं कर रहा था, जबकि दूसरा वाहन वहां पहुंचने वाला था। इसी बीच परिजन स्वयं बच्चे को लेकर चले गए।
स्वास्थ्य मंत्री ने मीडिया और जिला प्रशासन से अपील की कि भ्रामक और फर्जी खबरें फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि राज्य सरकार स्वास्थ्यकर्मियों के मनोबल के साथ खड़ी है और प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए ठोस कदम लगातार उठाए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें – शादी और तलाक-पवित्र बंधन से कानूनी संघर्ष तक की यात्रा- फटाफट तलाक-राहत या जल्दबाजी?
ग्रामीण बैंक के सीएसपी से चोरी हुए 1.18 लाख रुपये शत-प्रतिशत बरामद, घर में कपड़ों…
महात्मा जयप्रभानंद जी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई पूजा-अर्चना, आरती के बाद…
82 करोड़ रुपये की 52 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास, लाभार्थियों को वितरित…
दिल्ली में सुबह ली अंतिम सांस, पुत्र एवं देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने भावुक…
इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। आज के दौर में जहां कई कर्मचारी लंबे काम के घंटे…
Diwali 2026 Special: भारत की सांस्कृतिक विरासत का वैश्विक उत्सव, अयोध्या के दीपोत्सव से लेकर…