23 दिसंबर को सर्किट हाउस में पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनेंगी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा और उन्हें त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में एक अहम पहल के तहत उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान 23 दिसंबर 2025 को आगरा जनपद के भ्रमण पर रहेंगी। इस दौरान सर्किट हाउस सभागार में पूर्वाह्न 11:30 बजे महिला जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा।

इस महिला जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य जनपद में महिला उत्पीड़न की रोकथाम, लंबित मामलों की समीक्षा और पीड़ित महिलाओं को न्यायिक व प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराना है। जनसुनवाई में महिलाएं अपनी समस्याएं सीधे आयोग की अध्यक्ष के समक्ष रख सकेंगी, जिससे उनके प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा, पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, अल्पसंख्यक कल्याण, उद्योग विभाग, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, पंचायती राज, कौशल विकास तथा मातृ-शिशु एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा संचालित महिलाओं से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा बैठक भी आयोजित की जाएगी।

ये भी पढ़ें – ग्रामीण युवाओं को डिजिटल शिक्षा की सौगात, आगरा की 104 पंचायतों में खुलेंगी डिजिटल लाइब्रेरी

इसके साथ ही महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की समीक्षा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक या उनके द्वारा नामित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष एवं संबंधित क्षेत्राधिकारियों की उपस्थिति में की जाएगी। सभी संबंधित विभागों के अधिकारी आवश्यक सूचनाओं के साथ जनसुनवाई में उपस्थित रहेंगे, ताकि प्राप्त आवेदनों पर मौके पर ही प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

प्रशासन ने जनपद की पीड़ित महिलाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस जनसुनवाई का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं के समाधान की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ाएं।

Karan Pandey

Recent Posts

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

18 minutes ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

31 minutes ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

2 hours ago

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर स्थापना दिवस पर गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पंचवटी व हरिशंकरी पौधों का रोपण-वितरण, श्रद्धालुओं ने लिया जल संरक्षण का संकल्प बहराइच (राष्ट्र…

2 hours ago

अधिवक्ताओं ने चुनी नई टीम, वैभव कांत मिश्र अध्यक्ष और ऋषिराज मिश्रा मंत्री

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन देवरिया के चुनाव 2026 के परिणाम घोषित होने…

3 hours ago

ध्वनि प्रदूषण पर पुलिस का शिकंजा, 261 डीजे संचालकों को नोटिस

39 लाउडस्पीकर उतरवाए, 95 की आवाज मानक के अनुरूप कराई गई महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…

4 hours ago