भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ में अपने साथियों संग रूपेंद्र शुक्ला हुए शामिल

प्रतापगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा ) जनपद के कुंडा तहसील के सभागार में शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महा संघ तहसील इकाई का चुनाव संपन्न हुआ । इसी दौरान नवभारत पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश संगठन मंत्री प्रशासनिक रूपेंद्र शुक्ला ने भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ संगठन के प्रति अपनी आस्था जताते हुए संगठन में सदस्यता ग्रहण कर ली। रूपेंद्र शुक्ला के साथ बिहार क्षेत्र के तेज तर्रार ईमानदार पत्रकार अवधेश चंद्र पांडेय, कुंडा के युवा पत्रकार तेज तर्रार शाश्वत शुक्ला, और युवा पत्रकार अजय ओझा ने भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ में सदस्यता ग्रहण किए। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद महासंघ के मंडल अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार अजय पांडेय ने कहा कि रूपेंद्र शुक्ला के संगठन में आने से मुझे पूरा विश्वास है कि संगठन को मजबूती मिलेगी। पत्रकार संगठन की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार रुपेंद्र शुक्ला ने कहा कि हर पत्रकार साथियों के साथ जरूरत पड़ने पर सदैव खड़ा रहा हूं आगे भी खड़ा रहूंगा, किसी पत्रकार को कभी किसी भी समय आवश्यकता पड़ी है वहां खड़ा रहा हूं आगे भी खड़ा रहूंगा।
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की कुंडा तहसील इकाई के चुनाव कार्यक्रम के दौरान चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी के मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ला ज्ञानू, डॉ विजय यादव मथुरा प्रसाद धुरिया, बसंत श्रीवास्तव, गौरव मिश्रा, विनोद मिश्रा,समेत कुंडा तहसील के अन्य सम्मानित पत्रकार गण, पदाधिकारी मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

जनपद में चल रहे जिमों की स्थिति पर एक नजर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बीते कुछ वर्षों के दौरान फिटनेस के प्रति लोगों की…

55 seconds ago

अवकाश प्राप्त अध्यापक प्रेम शंकर पांडे का 78 वर्ष की आयु में निधन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के लखोलिया बेल्थरारोड़ निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक प्रेम शंकर पांडे का शुक्रवार…

2 minutes ago

तहसील दिवस में जनसमस्याओं का हुआ निस्तारण, सीडीओ ने दिए सख्त निर्देश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में आयोजित तहसील दिवस (जनसुनवाई कार्यक्रम) के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ)…

5 minutes ago

इंदौर में चौंकाने वाला मामला: पत्नी पर प्रेमी संग साजिश, जहर देने और संपत्ति हड़पने का आरोप

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र में एक…

3 hours ago

श्रीनगर में बड़ा हादसा: CRPF का मोबाइल बंकर नदी में गिरा, 7 जवान घायल

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां…

3 hours ago

IND vs SA: सुपर-8 से पहले टीम इंडिया को झटका, मोहम्मद सिराज अभ्यास में चोटिल

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में चारों मैच जीतकर सुपर-8…

3 hours ago