
बनकटा/देवरिया
(राष्ट्र की परम्परा)
11 मई 024 को समय दिन के करीब 3,30 बजे बादशाह अंसारी पिता इसराफिल अंसारी ग्राम रोहिनिया पोस्ट रहीमपुर थाना श्रीरामपुर जिला देवरिया की बारात शादी हेतु थाना बनकटा जिला देवरिया क्षेत्र के एक ग्राम में आई थी। वहीं सूत्र बता रहे हैं लड़का नाबालिक एवं गूंगा बहरा भी है जबकि युवती के भी हाफ अंधे होने की खबर है।
प्राप्त समाचार के मुताबिक ग्राम रोहिनिया पोस्ट रहीमपुर थाना श्रीरामपुर जिला देवरिया से शादी हेतु बनकटा थाना क्षेत्र के एक ग्राम में बारात आई थी वहीं इस अनोखे शादी में बताया गया है कि लड़का गूंगा एवं बहरा तथा लड़की हाफ अंधा है वहीं स्थानीय लोगों द्वारा बताया जा रहा है। कि यह अनोखी शादी 11 मई 024 को दिन के करीब 3,30 बजे निकाह संपन्न हुई तब तक लड़के पक्ष के लोग द्वारा कोई आपत्ती नहीं रहा।इस बीच लड़की को सादी हेतु लड़के को अन्दर ले जाने पर उसने दोनों ही हाथ हिला कर इंकार कर दिया गया।
इस बीच ही बनकटा थाना क्षेत्र में आई इस अनोखे शादी के बारात की सूचना डायल 112 की पुलिस को दे दिया।जहां एक तरफ विवाद चल रहा था वहीं दूसरी तरफ लड़का नाबालिक भी बताया जा रहा है। जबकि पूर्व में भी उसकी एक शादी हो चुके होने की खूब चर्चा है।वहीं सूत्र बता रहे हैं नाबालिक लड़के की यह शादी दूसरी बार होने आई थी। जो लड़का गूंगा बहरा, तथा लड़की हाफ अंधी होने की खबर है। वहीं निकाह हो जाने के बाद शादी होने के लिए घर के अन्दर जाने के बाद से लड़का द्वारा दोनों हाथ हिला कर गूंगा बहरा होने के कारण इनकार कर दिया गया है।लड़की शादी कर अपने घर ले जाने से मुकर गया। लोगों ने बताया कि लड़के की मां परिजनों के वहां विगत समय में चार रोज लड़की देखने हेतु आ कर घर पर रुकी हुई थी। किन्तु फिर भी आज बात नहीं बनी तब डायल 112 को बुलाना पड़ा है। वहीं बनकटा थाने से आए डायल 112 पुलिस द्वारा दोनों ही पक्ष को थाने पर तलब किया गया है। जहां खबर लिक्खे जाने तक सुलह समझौते करने कराने का प्रयास जारी है।
More Stories
रामलीला मैदान में एनजीओ संयोजक पर हमला, जान से मारने की धमकी; दूसरे पक्ष ने भी दी तहरीर
महन्थ पर जानलेवा हमला, नगरपालिका अध्यक्ष पर आरोप
युवती का संदिग्ध हालात में शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस