आरएसएस ने पथ संचलन से किया माँ भारती को नमन

चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

बड़हलगंज (राष्ट्र की परम्परा) बड़हलगंज , भारतीय नववर्ष और चैत्र नवरात्रि के अवसर पर आरएसएस बड़हलगंज के स्वयंसेवको ने पथ संचलन निकाल कर हिन्दू एकता का संदेश दिया।
शुक्रवार को उपनगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर से आरएसएस के स्वयंसेवक पथ संचलन पर निकले संघ बैंड ले साथ माँ भारती और संघ संस्थापक डॉ हेडगेवार की झांकी के साथ गोलारोड, हनुमान मंदिर सिधुआपार, बाईपास रोड, पटना चौराहा, कालीचौरा, लेटाघाट, हनुमानगढ़ी, घासमंडी, सोती चौराहा होकर ऐतिहासिक बाबा जलेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुई। पूरी यात्रा के दौरान नगरवासियों ने जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवको का स्वागत कर उत्साह वर्धन किया। चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने भी अपने साथियों सहित कालीचौरा मुहल्ले में पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवको पर पुष्प बरसाया और उनका स्वगत किया। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आरएसएस राष्ट्र के नव निर्माण में लगा संगठन है, इसके स्वयंसेवक जातिपाति का विद्वेष खत्म करने के लिये पूरी तन्मयता से सक्रिय है, जो सराहनीय है।
इस अवसर पर राजेश पटवा, मनोज निगम, महेश उमर, श्रीकांत सोनी, संजय सोनी, वीरेन्द्र उर्फ वीरू गुप्ता एडवोकेट, संतोष गुप्ता, राजकुमार भारती, यतीन्द्र नथ त्रिपाठी, गुलाब दत्त जायसवाल एडवोकेट आदि मौजूद थे।

Editor CP pandey

Recent Posts

यूपी: ईरान हमले के बाद दुबई एयरस्पेस बंद, लखनऊ से 17 उड़ानें निरस्त

ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…

6 hours ago

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, देवरिया में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…

8 hours ago

श्रीअन्न से पोषण और समृद्धि की ओर बढ़ता मऊ, मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026 को मिल रहा जनसमर्थन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…

9 hours ago

तरकुलवा में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…

9 hours ago

आयुष्मान भारत योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश, 15 मार्च तक कार्ड निर्माण पूरा करने की समयसीमा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…

9 hours ago

श्रीराम यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब, लक्ष्मीपुर जरलहियां में गूंजे जयकारे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…

9 hours ago