आरएसएस ने मनायासमरसता पर्व रक्षाबंधन

बलरामपुर,(राष्ट्र की परम्परा)।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलरामपुर के तत्वाधान में पूरे जिले में प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर और नगरों,में रक्षाबंधन पर्व मनाया जा रहा है,इसी क्रम में बलरामपुर नगर इकाई का कार्यक्रम एमएलके पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभय जी क्षेत्र धर्म जागरण प्रमुख पूर्वी उत्तर प्रदेश रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि आज के परिप्रेक्ष्य में हिंदू समाज भाई-बहन का त्यौहार रक्षाबंधन मानता है पर हमारे समाज और सनातन धर्म में आदिकाल से रक्षाबंधन का त्यौहार संकल्प शक्ति का त्योहार रहा है और यह केवल भाई-बहन तक सीमित नहीं है सैनिक भारत माता को राखी बांधकर देश की सुरक्षा का प्रण,लेते हैं। रक्षा बंधन के दिन डाक्टर हेडगेवार जी स्स्वयंसेवकों को देश की सनातन की रक्षा का प्रण दिलाते थे,वैसे हमें हिंदू समाज में जो वंचित और सामजिक असमानता है उनकी रक्षा कर,समृद्धि के लिए संकल्प लेना चाहिए। छुआछूत हिंदू समाज का अंग नहीं है। सभी हिंदू भारत माता के पुत्र है।सहोदर भाई है।संघ इसी विचार को मानता है।सभी हिन्दुओं के गोत्र एक है सभी ऋषि पुत्र है।अगर भारत,को विश्वगुरु के पद पर आसीन करना है तो इस व्रत का पालन करना पड़ेगा,आज जो बंगाल में परिस्थित है,वहां हिंदुओ पर जजिया कर लगाने की बात चल रही है।संघ इसका विरोध करता है।भारत में सभी धर्मो के पूर्वज एक है यदि,सभी लोग यह समझ जाएं।तो धार्मिक विवाद ही समाप्त हो जाए,उन्होंने कहा कि हम सभी स्वयंसेवक भगवा ध्वज को राखी बांधते हैं।आपस में एक दूसरे को राखी,बांधते हैं ।पहले लोग पुरोहितों को राखी बांधते थे,जिससे हमारे धर्म और संस्कृति की रक्षा हो सके। हिंदू समाज सशक्त और शक्तिशाली होगा तभी देश की रक्षा सुनिश्चित हो पाएगी।
कार्यक्रम में गोंडा विभाग के विभाग संघचालक सौम्य अग्रवाल,नगर संघचालक देवप्रकाश,विभाग प्रचारक प्रवीण,जिला प्रचारक जितेन्द्र,जिला कार्यवाह किरीट मणि,जिला प्रचार प्रमुख मनीष,वनवासी कल्याण आश्रम संगठन मंत्री सचिन,विभाग मार्ग प्रमुख नीलमणि,एमएलके पीजी,कॉलेज प्राचार्य जे.पी.पांडेय नगर प्रचारक रणवीर,नगर कार्यवाह कृष्ण कुमार,सेवा भारती विभाग अध्यक्ष बी डी जायसवाल जिलाध्यक्ष रूपेश,नगर शारीरिक प्रमुख नितिन,हिमांशू,एवं संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

1 hour ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

3 hours ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

3 hours ago

जन भवन प्रस्तुतीकरण की तैयारी तेज: 32 महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…

3 hours ago

फार्मर आईडी सत्यापन: डीएम ने खलीलाबाद व मेहदावल में प्रगति परखी, शत-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

3 hours ago

थाना समाधान दिवस पर डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने थाना समाधान दिवस के अवसर…

3 hours ago