लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश शासन के अनु सचिव (गृह अनुभाग) प्रभात रंजन ने पुलिस मुख्यालय के अपर महानिदेशक को पत्र लिखकर कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अतिविशिष्ट एवं विशिष्ट महानुभावों के आगमन पर उनकी सुरक्षा एवं बैरिकेडिंग के बिलों के भुगतान के सम्बन्ध आदेश जारी कर दिया है।
जारी शासनादेश में उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय, लखनऊ के पत्र संख्या- बजट–बारह-224 (सकी बेरिके)-2023 दिनांक 26 दिसम्बर 2023 के संदर्भ में कहा है कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अतिविशिष्ट व/
विशिष्ट महानुभावों यथा प्रधानमंत्री, भारत सरकार, प्रदेश के मुख्यमंत्री व अन्य के आगमन पर उनकी सुरक्षा एवं वैरिकेडिंग हेतु खर्च धनराशि के बिलों के भुगतान हेतु धनराशि रु 91,89,02,000/- ( इक्यानबे करोड़ नवासी लाख दो हजार मात्र) की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति राज्यपाल ने सशर्त प्रदान कर दी है।
9 पन्नो के जारी शासनादेश में शर्तों और बिलों का विस्तृत विवरण दिया गया है।
जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देवरिया (राष्ट्र की…
डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन जल्द शुरू कराने की तैयारी, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सफाई व्यवस्था को…
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, विभागीय पक्ष और कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध…
पुलिस लाइन में एक दिवसीय कार्यशाला, विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने पुलिसकर्मियों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण गोरखपुर…
बारिश के बीच 500 मीटर तक वाहनों की कतार, दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशान…
29 सितंबर को अधिसूचना, 6 अक्टूबर तक नामांकन; 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर…