निर्माणाधीन कल्याण मंडपम का महापौर ने किया निरीक्षण

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल गोरखनाथ मंदिर के पीछे लगन पैलेस मैरिज हाउस से बसियाडीह तक निर्माण कराए जा रहे नाले का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता संजय चौहान, अधिशासी अभियंता अमरनाथ एवं अशोक कुमार, सहायक अभियंता शैलेश कुमार और अभियंता राजकुमार, संबंधित ठेकेदार व अन्य उपस्थित थे।
सर्वप्रथम महापौर एवं नगर आयुक्त द्वारा निर्माण विभाग के अभियान्तगण के साथ लगन पैलेस मैरिज हाउस से दशहरी बाग, रसूलपुर चौराहा से हरियाली मैरिज हाउस मोड होते हुए सूर्य विहार पुलिस चौकी होकर सूरजकुंड ओवर ब्रिज तक पैदल भ्रमण कर बन रहे नाले का निरीक्षण किया गया।
नगर आयुक्त द्वारा लगन पैलेस मैरिज हाउस से हरियाली मैरिज हाउस तक नाले के सेक्शन को कम करने, बिजली विभाग से समन्वय स्थापित कर पोल शिफ्टिंग का कार्य कराने, हरियाली मैरिज हाउस तिराहा से सूर्य विहार चौकी तक सड़क पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाते हुए और एंड टू एंड नाले का निर्माण कराने हेतु मुख्य अभियंता को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही नगर आयुक्त द्वारा बसियाडीह तक नाले का निर्माण कार्य 15 मई तक हर हाल में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे बरसात के समय इस क्षेत्र में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न न हो और जलनिकासी संभव हो सके।
साथ में वार्ड संख्या 58 सूर्यकुण्ड धाम नगर में निर्माणाधीन कल्याण मंडपम के निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता संजय चौहान, अधिशासी अभियंता अमरनाथ, अशोक कुमार, सहायक अभियंता शैलेश कुमार और अभियंता राजकुमार व अन्य उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता द्वारा बताया गया कि कल्याण मण्डप के फाउंडेशन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है एवं जल्द ही प्लिंथ लेवल का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। नगर आयुक्त द्वारा मई माह के अंत तक कल्याण मण्डप का कार्य पूर्ण करा लिए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

14 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

23 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

1 day ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

1 day ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

1 day ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

2 days ago