RPF की बड़ी सफलता: मौर्या एक्सप्रेस में तीन शराब तस्कर गिरफ्तार, 44 हजार की अंग्रेजी शराब बरामद!

भाटपाररानी (राष्ट्र की परम्परा)। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए मौर्या एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 15028) से शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।
वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी और सहायक सुरक्षा आयुक्त छपरा के निर्देशन में सीवान पोस्ट, भटनी टास्क टीम तथा ट्रेन एस्कॉर्ट कंपनी गोरखपुर की संयुक्त टीम ने तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की।

यह कार्रवाई 10 नवंबर 2025 को जीरादेई-सीवान स्टेशन के बीच सुबह 11 बजे की गई। टीम कोच S3 (215705) में संदिग्ध गतिविधि की निगरानी कर रही थी। तलाशी के दौरान तस्करों के पास से पिट्ठू बैग में छिपाकर रखी गई 198 बोतल ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की (180ml) और 06 बोतल मैकडॉवेल्स व्हिस्की (180ml) बरामद की गईं।

जब्त शराब की कुल मात्रा 36.720 लीटर और अनुमानित कीमत ₹44,064 आंकी गई है।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान इस प्रकार हुई —

मुकेश कुमार (36 वर्ष) – निवासी समस्तीपुर, बिहार

शिवम यादव (14 वर्ष) – निवासी छपरा, बिहार

गोलू कुमार यादव (16 वर्ष) – निवासी छपरा, बिहार

जब्त शराब और तीनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई हेतु उत्पाद विभाग, सीवान को सौंप दिया गया। वहां अपराध संख्या 778/25 के तहत धारा 30(ए), बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह पूरी कार्रवाई आरपीएफ की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का उत्कृष्ट उदाहरण मानी जा रही है। मामले की जांच उत्पाद थाना सीवान के सउनि वीरेंद्र कुमार द्वारा की जा रही है।

Karan Pandey

Recent Posts

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा को टिकट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…

1 hour ago

Manama में फंसे तेलुगु परिवार, युद्ध के बीच बढ़ी चिंता

US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…

1 hour ago

रंग-बिंबों की होली

• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…

2 hours ago

Rajouri Encounter: एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय सेना की कार्रवाई

Rajouri Encounter: Indian Army ने मंगलवार तड़के Rajouri district में Line of Control (एलओसी) पर…

8 hours ago

Rupee Falls to Record Low: ईरान संकट के बीच रुपया 92.18 पर, कच्चे तेल में उछाल से बाजार दबाव में

पश्चिम एशिया में United States–Iran तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल…

8 hours ago

ईरान में सत्ता का वारिस? मोजतबा खामेनेई बने सुप्रीम लीडर, वंशवाद पर उठे सवाल

पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव के बीच Iran से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई…

12 hours ago