टी- 20 क्रिकेट मैच में आरपीएफ ने लेखा विभाग को हराया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा) मंडल रेल प्रबंधक विनीत श्रीवास्तव के निर्देशन में पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के क्रीड़ा स्थल में चल रहे अंतर -विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार 10 जनवरी,2024 को रेलवे सुरक्षा बल और लेखा विभाग के बीच मैच खेला गया। आर.पी एफ ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाएं।आर.पी.एफ की तरफ से जावेद ने 26 बॉल पर आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से शानदार 58 रन बनाए, सतीश चंद्र ने 22 बॉल पर दो चौका और एक छक्के की मुझे से 30 रन, शेषनाथ ने 21 एवं रामप्रवेश ने 18 रन बनाए। जबकि लेखा विभाग की तरफ से आकाश ने चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिए, ओमप्रकाश और रवि रंजन को दो-दो विकेट प्राप्त हुए। 190 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लेखा विभाग की पूरी टीम 9.4 ओवर में 37 रन बनाकर आल आऊट हो गई। इस प्रकार आरपीएफ ने 153 रनों से मैच जीत लिया। आरपीएफ की तरफ से शेषनाथ ने तीन ओवर में 12 रन देखकर तीन विकेट , रामप्रवेश ने तीन ओवर में 15 रन देख दो विकेट और सुमित ने 1.4 ओवर में एक रन देखकर दो विकेट लिए। 58 रनों की शानदार पारी खेलने वाले आरपीएफ के जावेद को वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त सीनियर कमांडेंट डॉक्टर अभिषेक के द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
इस अंतर -विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में 11 जनवरी का मैच कार्मिक और यांत्रिक विभाग के बीच रेलवे मिनी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

Gas Pipeline Rules 2026: LPG संकट के बीच बड़ा फैसला, अब पाइप गैस कनेक्शन लेना होगा आसान

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। LPG संकट के बीच केंद्र सरकार ने गैस पाइपलाइन और…

2 hours ago

पंडित गणेशशंकर विद्यार्थी: निर्भीक पत्रकारिता और मानवता के प्रहरी

नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…

3 hours ago

Sonia Gandhi Health: अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती—राहुल और प्रियंका पहुंचे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…

4 hours ago

धर्म परिवर्तन और एससी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: संवैधानिक संतुलन या सामाजिक विवाद?

सुप्रीम कोर्ट का फैसला केवल एक कानूनी व्याख्या नहीं, बल्कि भारतीय संविधान की मूल भावना,ऐतिहासिक…

4 hours ago

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

12 hours ago