बीआरडी बीडी पीजी कालेज में रोवर्स रेंजर्स शिविर का दूसरा दिन
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आश्रम बरहज, में रोवर्स रेंजर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन रविवार को प्रातःकालीन सत्र में बच्चों ने, बेडेन पावेल के द्वारा दी गयी छः व्यायाम का अभ्यास किया।महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई करते हुए, जीवन में दूसरों के प्रति सदैव तैयार रहने का प्रशिक्षण प्राप्त किया। तत्पश्चात ध्वज शिष्टाचार के माध्यम से शिविर का प्रारम्भ हुआ। ध्वज शिष्टाचार में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ० अमरेश कुमार त्रिपाठी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में रवीन्द्र कुमार मिश्र एवं मनीष श्रीवास्तव मौजूद रहे। द्वय प्रशिक्षक ऋतुराज कुशवाहा एवं शिवा ने स्काउटिंग का विधिवत इतिहास व रोवरिंग के उद्देश्यों को बताते हुए नियम, प्रतिज्ञा, प्रार्थना व सैल्यूट आदि बिन्दुओं पर प्रकाश डाला। शिविर के अन्तिम प्रहर में रोवर्स रेंजर्स ने किम गेम खेला और कैम्प फायर सभा में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कैम्प फायर सभा में रोवर प्रभारी डॉ० राकेश कुमार सिंह एवं रेंजर्स प्रभारी डॉ० गायत्री गिरीश मिश्रा मौजूद रहे।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मिठौरा ब्लाक क्षेत्र में विकास कार्यों की सुस्ती अब आमजन के…
सलेमपुर(राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत क्षेत्र के एक वार्ड से नाबालिग किशोरी के लापता होने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। फरेंदा– बृजमनगंज मार्ग पर मंगलवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अंतर्गत आवेदन करने…
भारतीय राजनीति और चिंतन के इतिहास में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का स्थान केवल एक विचारक…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के लोहटा गांव में मंगलवार देर शाम पुलिया के…