15 नवंबर तक हर हाल में सड़कें हों गड्ढा मुक्त: डीएम

लापरवाही बरतने वालों की विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई:डीएम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज विकास भवन स्थित गांधी सभागार में गड्ढा मुक्ति अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि समस्त कार्यदायी संस्थाएं 15 नवंबर तक हर हाल में जनपद की सड़कों को गड्ढा मुक्त करें। गड्ढा मुक्ति अभियान शासन की प्राथमिकता का कार्य है। इस में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
जिलाधिकारी ने लोकनिर्माण विभाग, प्रांतीय खंड तथा निर्माण खंड द्वारा किये जा रहे गड्ढा मुक्ति कार्य की धीमी रफ्तार पर कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने सभी अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि 15 नवंबर तक गड्ढा मुक्ति अभियान को पूरा नहीं होने पर शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में लापरवाही माना जायेगा। डीएम ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता (प्रांतीय खंड) को बैठक में गलत जानकारी देने पर और अधिशासी अभियंता (सीडी) से अभियान में अत्यंत धीमी प्रगति पर स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही बैठक में नहीं आने पर मंडी परिषद के उप निदेशक शिव चरण लाल का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के 32 सड़कों के नवीनीकरण हेतु टेंडर नहीं हो पाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और उसकी जवाबदेही तय करने के लिए शासन को पत्र लिखने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने जिलापंचायत, नगरपालिका सहित समस्त नगर निकायों द्वारा गड्ढा मुक्ति के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा में की। उन्होंने समस्त कार्यदायी संस्थाओं को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि काम समय से पूरा करें, निर्धारित समय अवधि के बाद वे स्वयं गड्ढा मुक्ति के कार्यों का औचक निरीक्षण करेंगे और कमी मिलने पर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी ने आगामी चुनावों के दृष्टिगत समस्त नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को जनता से जुड़ी विभिन्न आवश्यक सेवाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति समय रहते प्राप्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के उपरांत यदि आवश्यक जनसेवाओं में किसी भी तरह की बाधा वित्तीय स्वीकृति न होने की वजह से आएगी तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।
बैठक में अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी आरके सिंह, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग अबरार अहमद, अधिशासी अभियंता (एनएच) नूर मोहम्मद, अपर मुख्य अधिकारी ज्ञानधन सिंह, सहायक अभियंता पीडब्लूडी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

2 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

2 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

2 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

2 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

3 hours ago

भजन और भक्ति के जरिए ईश्वर को पाया जा सकता है: चारु चौधरी

साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…

3 hours ago