कृषकों को जागरूक करने हेतु रोड शो आयोजित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।  उत्तर प्रदेश मिलेंट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के अन्तर्गत मिलेट्स (श्री अन्न) योजना कृषकों को जागरूक करने हेतु जन-जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह द्वारा मंगलवार को जनपदीय रोड-शो का कार्यक्रम में हरी झण्डी दिखाकर विकास भवन, देवरिया के प्रांगण से सिविल लाइन रोड होते हुए पुलिस लाइन, स्टेडियम तक किया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि श्रीअन्न को आम जनमानस में लोकप्रिय बनाने के लिए रोड शो का आयोजन किया गया है। श्रीअन्न को भारत का मूल अन्न माना जाता है। विभिन्न क्षेत्रों में इसको विभिन्न नामो से जाना जाता है। जनपद देवरिया व कुशीनगर इनके उत्पादन का प्रमुख क्षेत्र रहे है। वर्तमान में राज्य सरकार व विभिन्न वैज्ञानिकों द्वारा शोध हुए है, जिससे यह बात प्रमाणित हुई है कि इस अन्न को खाने से बहुत सारे हेल्थ बेनिफिट है। इस अन्न को बढावा देने से जनमानस में जागरुकता आयेगी और साथ ही इस अन्न का उत्पादन कम जल संसाधन में होता है। श्रीअन्न को बढावा देने से स्वास्थ्य उन्नति के साथ साथ हमारी एग्रीकल्चर क्षेत्र में भी उन्नति मिलेगी। वर्तमान में पानी के दोहन की समस्या के लिए हम कार्य कर रहें है।   
उक्त रोड-शो कार्यक्रम में कृषि विभाग के समस्त क्षेत्रीय कर्मचारी गण एवं जनपद के प्रत्येक न्याय पंचायत से एक-एक मिलेट उत्पादक प्रगतिशील कृषक तथा राजकीय इण्टर कालेज, देवरिया के शिक्षक व छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें प्रत्येक प्रतिभागी को मिलेट लोगो वाली टोपी व टी-शर्ट एवं शूक्ष्म जलपान वितरण किया गया।
रोड-शो कार्यक्रम में प्रत्यूष पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी, राजेश कुमार सिंह, उप कृषि निदेशक, संतोष कुमार मौर्या, भूमि संरक्षण अधिकारी, कु० इरम जिला कृषि रक्षा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अध्यक्ष, जनपदीय भूमि परीक्षण प्रयोगशाला, जिला कार्यक्रम अधिकारी आदि अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

केवल शोभायात्रा नहीं, समाज बदलने का संकल्प है वाल्मीकि जयंती; जानिए आदिकवि की अमर सीख

भगवान वाल्मीकि जयंती विशेष: रामलीला से पहले क्यों लाई जाती है रामतीर्थ की अखंड ज्योति?…

6 hours ago

महंगे पार्लर की जरूरत नहीं! करवा चौथ पर त्वचा की देखभाल के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

करवा चौथ पर चांद-सा निखरेगा आपका रूप! घर पर ही करें बॉडी पॉलिशिंग, त्वचा बनेगी…

6 hours ago

जिनकी विदाई के बाद भी अमर हैं उनके विचार, साहित्य और संगीत की विरासत

26 अक्टूबर विशेष: प्रस्तुति: अभिषेक कुमार इतिहास केवल उन लोगों की कहानी नहीं है, जिन्होंने…

6 hours ago

संगीत, साहित्य, राजनीति और खेल जगत की इन हस्तियों ने बढ़ाया भारत का मान

26 अक्टूबर: जन्मदिन विशेष रिपोर्ट -अभिषेक कुमार इतिहास के पन्नों में 26 अक्टूबर की तारीख…

7 hours ago

दैनिक राशिफल 26 अक्टूबर 2026: सोमवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल

26 अक्टूबर 2026, सोमवार | दैनिक पंचांग एवं राशिफल | सभी 12 राशियां सोमवार का…

7 hours ago

नशा माफियाओं पर चौतरफा प्रहार!

ऑपरेशन ट्राइडेंट से अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क में खलबली, 38 ठिकानों पर छापेमारी और 1,424 बैंक…

7 hours ago